फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If autos run on Delhi-Jaipur Expressway then they will be confiscated

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर दौड़े ऑटो तो किए जाएंगे जब्त

Wed, 23 Jul 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
If autos run on Delhi-Jaipur Expressway then they will be confiscated
यातायात पुलिस ऑटो संघ के पदाधिकारियों से कर रही बातचीत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर जल्द ही ऑटो का संचालन पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। इसको लेकर यातायात पुलिस ऑटो संघ के पदाधिकारियों से बात कर रही है। उन्हें समझाया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर ऑटो नहीं चलाए जा सकते हैं। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर कैमरों से ऑटो चालकों के चालान भी किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस ऑटो को जब्त करने की कार्रवाई भी करेगी।
कई बार चालक जल्दी पहुंचने और जाम से बचने के लिए ऑटो को एक्सप्रेसवे पर चलाना शुरू कर देते हैं। एक्सप्रेसवे पर ऑटो चलने से दूसरे वाहनों को काफी परेशानी होती है। ऑटो की वजह से जाम की स्थिति तो बनती ही है साथ में हादसे की आशंका बढ़ जाती है। एक्सप्रेसवे पर कई ऑटो चालक सवारी लेने या उतारने के लिए अचानक से ब्रेक या लेन चेंज कर देते हैं। ऐसे में उनके पीछे चलने वाली गाड़ी को ब्रेक लगाने पड़ते हैं। इसके चलते हादसे भी हो जाते हैं और जाम की स्थिति बन जाती है। अभियान चलाकर यातायात पुलिस द्वारा एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहन चलाने पर चालान किए जाते हैं।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त यातायात डाॅ. राजेश कुमार मोहन ने बताया कि ऑटो यूनियन संघ के पदाधिकारियों को समझाया जा रहा है कि वह ऑटो को एक्सप्रेसवे पर न चलाएं। इसके बाद भी ऑटो चालक एक्सप्रेसवे पर चलते हैं तो कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed