फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If asked for money for food, the hotel operator was beaten up, attempted robbery

Gurugram News: खाने के पैसे मांगे तो होटल संचालक से मारपीट, लूटपाट का प्रयास

Tue, 15 Aug 2023 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
If asked for money for food, the hotel operator was beaten up, attempted robbery
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक होटल पर खाना खाने पहुंचे पांच युवकों से खाने के पैसे मांगने पर होटल संचालक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने काउंटर से कैश लूटने का प्रयास भी किया। भीड़ आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। होटल संचालक के बयान पर खेड़की दौला थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


पुलिस के अनुसार नखड़ौला के रहने वाले रणजीत ने बताया कि उसका रामपुरा फ्लाईओवर के पास जयपुर हाईवे पर एक होटल है। शनिवार रात 11 बजे पांच-छह लोग उनके होटल में खाना खाने के लिए आए। खाना खाने के बाद जब उनसे पैसे मांगे गए तो उन्होंने रणजीत से मारपीट की। इसके बाद काउंटर के अंदर घुसकर कैश लूटने का प्रयास किया। उसे लाठी डंडों से पीटा और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आसपास के लोगाें ने उसे उपचार के लिए मानेसर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed