फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ICT teachers of PM SHRI schools to receive two-day training.

Gurugram News: पीएम श्री स्कूलों के आईसीटी शिक्षकों को मिलेगा दो दिवसीय प्रशिक्षण

Thu, 03 Sep 2026 05:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
ICT teachers of PM SHRI schools to receive two-day training.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। पीएम श्री स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और शिक्षकों को कंप्यूटर व तकनीकी माध्यमों के बेहतर उपयोग के लिए दो दिवसीय आवासीय आईसीटी प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने प्रदेश के 124 पीएम श्री स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम जारी किया है।

प्रशिक्षण में कंप्यूटर फैकल्टी के 89, पीजीटी कंप्यूटर साइंस के 45, तीन वोकेशनल शिक्षक और 82 लैब अटेंडेंट शामिल होंगे। कंप्यूटर फैकल्टी का प्रशिक्षण 10 और 11 सितंबर को होगा। पीजीटी कंप्यूटर साइंस का प्रशिक्षण 15 और 16 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं, वोकेशनल शिक्षकों और लैब अटेंडेंट को 17 और 18 सितंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एससीईआरटी ने संबंधित अधिकारियों को तय तिथियों पर प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी प्रतिभागियों को सुबह नौ बजे प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचना होगा। प्रशिक्षण आवासीय रहेगा। इसमें कंप्यूटर और अन्य डिजिटल साधनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी जाएगी, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई को तकनीक से बेहतर ढंग से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed