{"_id":"6a92c2299e3d63e10709255a","slug":"document-uploading-work-must-be-completed-on-time-sdm-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99323-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तावेज अपलोडिंग का कार्य समय पर हो पूरा : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तावेज अपलोडिंग का कार्य समय पर हो पूरा : एसडीएम
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को बूथों पर पहुंचे अधिकारी, मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान...पटौदी एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चरण-2 अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न बूथों पर शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में नए मतदाताओं के पंजीकरण, विवरण अद्यतन करने और लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए नागरिकों ने भाग लिया। यह अभियान 30 अगस्त को भी जारी रहेगा, जिसमें पात्र नागरिक अपने मतदाता संबंधी कार्य पूरे कर सकते हैं।
पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच ने शनिवार को पटौदी विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के पंजीकरण और दस्तावेज प्राप्त करने के कार्यों की प्रगति जानी। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बूथों पर आने वाले प्रत्येक पात्र नागरिक की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर ऑनलाइन अपलोडिंग सहित अन्य कार्य समय पर पूरे किए जाएं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, यह अभियान मतदाता सूची को सटीक और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना आवश्यक है।
आज मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अंतिम मौका
एसडीएम ने उन युवाओं से अपील की जिनकी आयु 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो चुकी है। ऐसे युवा जिनका मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है, वे अपने दस्तावेज के साथ संबंधित बीएलओ से संपर्क करें। वे 30 अगस्त तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। जिन नागरिकों को दस्तावेज पूरे न होने के संबंध में बीएलओ की ओर से नोटिस मिला है, वे भी अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जमा करवाएं।