फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   I am a policeman...daughter fell ill after eating your sweets, give me Rs 12 thousand

Gurugram News: पुलिसकर्मी हूं ...आपकी मिठाई खाकर बेटी हुई बीमार, दे दो 12 हजार

Thu, 09 May 2024 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
I am a policeman...daughter fell ill after eating your sweets, give me Rs 12 thousand
नए-नए तरीके इजाद करके ठगी कर रहे साइबर ठग
विज्ञापन

रेवाड़ी स्वीट्स के मालिक से कर ली आठ हजार रुपये की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्जी पुलिसकर्मी बनकर सदर बाजार स्थित रेवाड़ी स्वीट्स के मालिक से आठ हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए रेवाड़ी स्वीट्स की बर्फी खाने से बेटी के बीमार होने पर केस दर्ज करने का भय दिखाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बेटी के उपचार में 12 हजार रुपये लगने की बात कही थी।
रोशनपुरा निवासी सचिन सैनी रेवाड़ी स्वीट्स नाम से सदर बाजार में दुकान चलाता है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार मई को उनके पास सिटी थाने से एक पुलिस कर्मचारी आया, जिसने पीएसआई हर्षित से अपने मोबाइल पर बात कराई। आरोपी हर्षित ने अपने आपको हरियाणा पुलिस में पीएसआई हिसार बताया और कहा कि उसकी दुकान से 5-6 दिन पहले बर्फी लेकर गया था। मिठाई के खाने से उसकी बेटी बीमार पड़ गई और फूड प्वाइजनिंग हो गई थी। इसकी वजह से बेटी को अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा और उसके इलाज पर 12-15 हजार रुपये खर्चा हुआ है।
विज्ञापन

इस बारे पुलिस में शिकायत दी है, यदि इस मामले से बचना चाहता है तो बेटी के इलाज पर खर्च हुए पैसे दे तो शिकायत को वापिस ले लूंगा। पीड़ित ने बताया कि करीब 20-25 मिनट बाद दूसरी बार पुलिसकर्मी दुकान पर आया और अपने फोन से ही हर्षित से फिर बात कराई। आरोपी ने 8,000 रुपये ट्रांसफर करने का कहा नहीं तो मुकदमा दर्ज करा कर उसकी दुकान को ही बंद करा देने की धमकी दी। पीड़ित ने विवाद से बचने के लिए आरोपी द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर 8000 रुपये पांच अपैल को ऑनलाइन भेज दिए। बाद में पीड़ित ने अपने स्तर पर जानकारी की तो पता चला कि आरोपी इसी तरह की धमकी हरि स्वीट्स सदर बाजार एवं अन्य हलवाई सदर बाजार को दे रखी हैं। इसी तरह से कुछेक से रकम भी ऐंठ चुका है। पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी पर केस दर्ज कर मोबाइल नंबर की जांच कर रही है। दुकान में लगे सीसीसीवी कैमरे से मोबाइल पर बात कराने वाले आरोपी की भी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed