फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Husband, suspicious of his wife's character, killed her by striking her with a hammer.

Gurugram News: पत्नी के चरित्र के शक पर करता था पति, हथौड़ा मारकर की हत्या

Sat, 13 Jun 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Husband, suspicious of his wife's character, killed her by striking her with a hammer.
फोटो-
विज्ञापन

वारदात के बाद पति ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया, बोला- पत्नी की हत्या कर दी है
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। प्रताप कॉलोनी में रहने वाले ईंट व्यापारी पति ने शनिवार सुबह अपनी पत्नी की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ था। वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर हत्या की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही मृतका के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दे दी है।
मृतका की पहचान फर्रुखनगर की प्रताप कॉलोनी निवासी पूजा (35) और पति की पहचान नायाब के रूप में हुई है। दंपती मूल रूप से कैथल के रहने वाले हैं। बीते करीब 15 वर्षों से दोनों यहां रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे पति ने कंट्रोल रूम में सूचना दी थी कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। फर्रुखनगर थाने की पुलिस जब बताए गए पते पर पहुंची तो आरोपी नायाब पत्नी के शव के पास ही बैठा था। कमरे में खून के छींटे थे और सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, करीब 15 साल पहले नायाब की शादी कैथल निवासी पूजा के साथ हुई थी। दोनों का 10 साल का एक बेटा भी है। वारदात के वक्त वह कैथल में अपने दादा-दादी के पास था। शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुआ विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि नायब ने गुस्से में पूजा के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से पूजा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि दंपती के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। हालांकि पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मायके वालों के आने बाद ही बयान दर्ज किए जाएंगे।

वर्जन
मृतका के मायके वालों आने के बाद उनके बयान दर्ज करके मामले में एफआईआर संबंधी कार्रवाई की जाएगी। परिवार वालों के आने के बाद मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। - मनोज, एसीपी पटौदी, गुुरुग्राम।
----
कृष्ण सभरवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed