फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Husband of killer of BJP leader Munesh Godara arrested

भाजपा नेता मुनेश गोदारा का हत्यारोपी पति गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Husband of killer of BJP leader Munesh Godara arrested
हत्या का आरोपी। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव मुनेश गोदारा हत्याकांड के छह दिन बाद पुलिस ने आरोपी पति सुनील गोदारा को हयातपुर चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुनील ने पुलिस को बताया कि पत्नी के अवैध संबंध से वह काफी आहत था। मुनेश के नाम पर भिवानी के बाढड़ा गांव में दो प्लॉट हैं, जिसे वह जबरन बेचना चाहती थी, इस बात से नाराज होकर उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर की बरामदगी की कोशिश कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (शहर) राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों से भी जल्द ही पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी सुनील ने बताया कि 8 फरवरी को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रात को प्लॉट बेचने की बात पर मुनेश ने कहा कि आप मुझे प्लॉट बेचने से नहीं रोक सकते। इसके बाद वह खाना बनाने चली गई। सुनील ने पुलिस को बताया कि इस बात पर उसे इतना गुस्सा आया कि रसोई में जाकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से मुनेश के पेट और सीने में दो गोलियां मार दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी गाड़ी व रिवॉल्वर लेकर सोसाइटी से निकल गया। वह अपने एक दोस्त के घर गया, वहां जाकर उसने दोस्त को कुछ नहीं बताया। 9 फरवरी को मामला सुर्खियों में आने के बाद वह दोस्त से घर से निकलकर इधर-उधर छिपता रहा। शुक्रवार रात को पुलिस ने सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर हयातपुर चौक से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया व पूछताछ के लिए एक दिन का रिमांड मांगा। अदालत ने रिमांड स्वीकार कर लिया। सेक्टर-10ए थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बेटे के बताने के बाद हुआ आहत
आरोपी सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंधों की उसे काफी समय से जानकारी थी। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था। वारदात से कुछ दिन पहले उसके 15 वर्षीय बेटे ने भी अपनी मां की बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग और कुछ स्क्रीन शॉट पिता को दिखाए थे, जिसे देखकर वह आहत था। इसी बीच प्लॉट बेचने की बात ने उसके गुस्से को दोगुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य आरोपियों से जल्द होगी पूछताछ
हत्यारोपी पति सुनील की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अन्य आरोपियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के ससुर के बयान के आधार पर जिन-जिन को आरोपी बनाया गया है उनसे पूछताछ की जाएगी। बता दें कि इसमें स्थानीय भाजपा नेता बंटी गुर्जर व उनकी पत्नी अनु को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed