फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Husband and wife died in a road accident

Gurugram News: सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

Fri, 05 Dec 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife died in a road accident
नूंह। दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल प्वाइंट 30.900 के पास बीती रात सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मी राम व उनकी पत्नी कुसुमलता निवासी कोटापुरियान का पुरा, हिण्डौन सिटी जिला करौली (राजस्थान) के रूप में हुई है। दोनों वैगनआर कार (नंबर डीएल 8 सीबीके 4013) से दिल्ली जा रहे थे, जहां लक्ष्मी राम ठेकेदारी का कार्य करते थे और परिवार सहित बुध विहार, दिल्ली में रहते थे। शिकायतकर्ता पिता देवी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 दिसंबर की शाम लगभग 7 बजे उनका बेटा-बहू कार से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। रात के समय हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। सूचना पर जयसिंहपुर पुलिस चौकी प्रभारी महेश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां मृतकों को कार की सीटों से निकालकर एम्बुलेंस द्वारा एसएचकेएम नल्हड़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया व शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। महेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर थाना सदर नूंह में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed