{"_id":"68375e2cc2584d02900a12c7","slug":"humidity-increased-the-trouble-weather-will-change-from-today-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-58644-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज से बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज से बदलेगा मौसम
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर सिटी के लोग बुधवार को उमस से परेशान रहे और पारा भी 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दो दिन पहले हुई बारिश से तापमान में कमी दर्ज की गई थी, जिससे लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश के आसार है।
फिलहाल मई के महीने में अभी भी उतनी गर्मी नहीं हो रही है, जितना पिछले साल थी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया था और हीट वेव चल रही थी। इस बार मई के महीने में सिर्फ दो दिन ही हीट वेव चली है। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री रहने की संभावना है साथ ही न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहेगा।
बढ़ती हुई उमस के बीच एक और राहत भरी खबर सामने आ रही है अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। संवाद