{"_id":"687a8c0a52834fb8b8055714","slug":"huge-fire-in-e-vehicle-warehouse-loss-of-lakhs-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62611-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ई-वाहन के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ई-वाहन के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
20 से ज्यादा ई-रिक्शा व ई-स्कूटर जले
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। उद्योग विहार में मारुति ट्राला पार्किंग के पास बृहस्पतिवार देर रात एक ई- व्हीकल के गोदाम आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। गोदाम में खड़े दर्जनों ई रिक्शा व ई स्कूटर सहित स्पेयर पार्ट्स जल गए। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के अन्य गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की सात गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रात को गोदाम में करीब 100 ई स्कूटर और 50 से ज्यादा ई रिक्शा तैयार खड़े थे। गोदाम में वाहनों के निर्माण के लिए स्पेयर पार्ट्स भी थे। देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग को नियंत्रित करने पहुंची दमकल विभाग की टीम एक तरफ आग को बुझाने का प्रयास कर रही थी इसी दौरान पास ही मौजूद सुपर मोर्ट्स के स्पेयर पार्ट्स गोदाम को भी लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। वहां पर एक फोम का गोदाम भी था, जिसे आग ने अपनी चपेट में ले लिया। फोम की वजह से आग तेजी से फैल गई।