फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HTET: Candidates can download admit card from today

एचटेट : अभ्यर्थी आज से कर सकते है एडमिट कार्ड डाउनलोड

Tue, 30 Jun 2026 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
HTET: Candidates can download admit card from today
4 और 5 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-1, 2 व 3 का आयोजन 4 व 5 जुलाई होगा। परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से आज से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से समझकर उनका पालन करना सुनिश्चित करें।

बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ व सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) का रंगीन प्रिंट लेकर आना अनिवार्य है। अभ्यर्थी द्वारा आवेदन के पंजीकरण करते समय प्रयोग किए गए फोटो युक्त पहचान पत्र को मूल रूप में परीक्षा केंद्र पर लेकर आना होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू हाेने से करीब 2 घंटे 10 मिनट पहले सेंटर पहुंचना होगा, ताकि बायोमीट्रिक, अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चरिंग जैसे अनेक कार्य समय से पूरा हो सकें। वहीं यदि कोई नेत्रहीन या 40% या उससे अधिक दिव्यांग अभ्यर्थी अपने हाथ से लिखने में असमर्थ है, तो वह परीक्षा में लेखक (स्क्राइब) की सुविधा ले सकता है। अभ्यर्थी अपना लेखक स्वयं चुन सकता है या बोर्ड से लेखक उपलब्ध कराने का अनुरोध कर सकता है। बोर्ड से लेखक लेने के लिए परीक्षा से कम से कम 4 दिन पहले और परीक्षा केंद्र से लेखक लेने के लिए 2 दिन पहले आवश्यक मेडिकल और अन्य दस्तावेजों के साथ संपर्क करना होगा। लेखक की शैक्षणिक योग्यता 12वीं से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा में कुल 50 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed