फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HSVP takes action in Sector-4 market, five shops vacated

Gurugram News: सेक्टर-4 मार्केट में एचएसवीपी की कार्रवाई, पांच दुकानें खाली कराईं

Fri, 01 May 2026 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
HSVP takes action in Sector-4 market, five shops vacated
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शुक्रवार दोपहर में सेक्टर-4 स्थित मार्केट में कार्रवाई करते हुए पांच दुकानों को खाली कराया। कार्रवाई एचएसवीपी के शहरी संपदा अधिकारी-1 राकेश सैनी के निर्देश पर की गई। एचएसवीपी के सर्वे एसडीओ अजमेर सिंह ने बताया कि सेक्टर-4 पुलिस चौकी से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की ओर से वर्ष 1987 में किराये पर दी गई पांच दुकानों पर अब प्राधिकरण ने कब्जा लेकर ताला लगा दिया है। एनफोर्समेंट टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

एनफोर्समेंट अधिकारी संजय यादव ने बताया कि दुकानदारों को 10 दिन पहले नोटिस जारी किया गया था और लगातार अनाउंसमेंट भी करवाई गई थी। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में उपमंडल अभियंता अजमेर सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर आनंद प्रकाश जेई, गुरदीप पटवारी, दयानंद प्रधान, सतपाल हंस, वीरेंद्र, बलविंदर, धर्मेंद्र शर्मा सहित सर्वे टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed