{"_id":"65415164df10ff07ad0b3677","slug":"hsvp-removed-illegal-encroachment-from-government-land-amid-protests-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-17630-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विरोध के बीच एचएसवीपी ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विरोध के बीच एचएसवीपी ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया
विज्ञापन
एक कमरा और 10 झुग्गियों का किया सफाया, दोबारा कब्जा करने पर एफआईआर की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की अवैध कब्जों के खिलाफ दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। मंगलवार को प्रवर्तन टीम ने सेक्टर-37 सी में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया। इसमें एक कमरा और दस से अधिक झुग्गियां शामिल रहीं।
एचएसवीपी की कार्रवाई का कब्जा धारियों द्वारा विरोध किया गया। पुलिस बल की सहायता से उन्हें समझाया गया। इसके बाद टीम ने एक पक्का कमरा और 10 झुग्गियों का सफाया किया। जेई विजय ने विरोध करने वालों को चेतावनी दी कि दोबारा से यहां पर कोई भी अवैध कब्जा किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
यह कार्रवाई संपदा अधिकारी विकास ढांडा के आदेश पर हुई। संपदा दफ्तर एक के सर्वे ब्रांच टीम ने दो दिन पहले मुनादी कराकर जमीन को खाली करने के लिए कहा था, लेकिन जमीन खाली नहीं करने पर तोड़फोड़ की गई। इस मौके पर उपमंडल अभियंता सत्य नारायण, जेई सुरेंद्र बब्बर, पटवारी सूरत सिंह, संजीव यादव, दयानंद, वीरेंद्र और सेक्टर-10ए के थाने की पुलिस मौजूद रहे।