फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HSV Global and Dev Samaj won their matches.

Gurugram News: एचएसवी ग्लोबल और देव समाज ने जीते मुकाबले

Sat, 17 Oct 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
HSV Global and Dev Samaj won their matches.
पहले मुकाबले में एचएसवी ग्लोबल ने एसटी एंजल्स को 125 रन से हराया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। द्रोण पब्लिक स्कूल के मैदान पर शुक्रवार को अंडर-19 द्रोण क्रिकेट कप का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 16 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए दो मुकाबलों में एचएसवी ग्लोबल स्कूल और देव समाज विद्या निकेतन स्कूल ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
पहले मुकाबले में एचएसवी ग्लोबल ने एसटी एंजल्स को 125 रन से हराया, जबकि दूसरे मैच में देव समाज विद्या निकेतन ने उदया भारती को दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए शिकस्त दी।पहले मुकाबले में एसटी एंजल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी एचएसवी ग्लोबल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। टीम की ओर से सात्विक ने 61 रन की पारी खेली, जबकि ध्रुव ने 47 और विहान ने 39 रन का योगदान दिया। एसटी एंजल्स की ओर से युवराज, दक्ष और अर्शित ने एक-एक विकेट लिया।224 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसटी एंजल्स की टीम 98 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अंश ने 22 और गर्वित ने 11 रन बनाए। एचएसवी ग्लोबल की ओर से ध्रुव, अर्णव और राघव ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस तरह एचएसवी ग्लोबल ने 125 रन से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में उदया भारती और देव समाज विद्या निकेतन की टीमें आमने-सामने रहीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए उदया भारती की टीम देव समाज के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और 20 ओवर में 65 रन पर ऑलआउट हो गई। देव समाज की ओर से हर्षित ने चार विकेट लिए, जबकि दिव्य करम और देवधर ने दो-दो विकेट चटकाए। 66 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देव समाज विद्या निकेतन की टीम ने दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। निखिल ने 29 और शिवम ने 14 रन बनाए। इस जीत के साथ देव समाज विद्या निकेतन ने भी प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को दो मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed