फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HR manager arrested for embezzlement of Rs 1.50 crore

Gurugram News: 1.50 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में एचआर मैनेजर गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
HR manager arrested for embezzlement of Rs 1.50 crore
कंपनी के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी दवा बिल और स्टॉक में हेराफेरी कर दिया अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आर्थिक अपराध शाखा-1 ने फर्जी दवा बिल तैयार करने और स्टॉक में हेराफेरी कर 1.50 करोड़ रुपये का गबन करने के मामले में एक आरोपी को बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। कंपनी के कर्मचारियों ने फर्जी बिल व कंप्यूटर डाटा में हेराफेरी कर आर्थिक धोखाधड़ी की। गिरफ्तार आरोपी ने कंपनी में में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत रहते हुए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबाीन कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के ताजपुर निवासी संतोष गिरी (39) के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह आईबी फार्मा कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर 2016 से 2024 तक कार्यरत था। इसी दौरान वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी दवा बिल तैयार करने के साथ ही स्टॉक में हेराफेरी और कंपनी का माल रिटेल मार्केट में बेचकर प्राप्त राशि का गबन करता था। आरोपी ने कंपनी को करीब 1.50 करोड़ रुपये का गबन किया।
विज्ञापन

17 अक्तूबर 2025 को आईबी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया गया कि कंपनी के बिलिंग/परचेज विभाग में कार्यरत कर्मचारियों व मैनेजर ने फर्जी बिल तैयार किए। इसके अलावा स्टॉक में हेराफेरी, कंप्यूटर डाटा में फर्जी एंट्री करके और कंपनी का माल रिटेल मार्केट में बेचकर करोड़ों रुपये का गबन किया है। शिकायत के आधार पर सेक्टर-29 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा-1 द्वारा की गई, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बुधवार को आरोपी एचआर मैनेजर को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं जल्द ही उनको भी पकड़ लिया जाएगा। - दीपक, एसआई, आर्थिक अपराध शाखा-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article