{"_id":"6899e42d2d4b325db20d602f","slug":"house-fall-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105459-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मकान गिरने से परिवार के पांच सदस्य दबे, दो मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मकान गिरने से परिवार के पांच सदस्य दबे, दो मासूमों की मौत
विज्ञापन
मकान गिरने से परिवार के पांच सदस्य दबे, दो मासूमों की मौत
क्रासर- मकान गिरने के बाद घटनास्थल पर जमा ग्रामीण।
संवाद न्यूज एजेंसी पिनगवां।
खंड के गांव रीठट में रविवार की देर रात अचानक एक मकान गिरने से अंदर सो रहे परिवार के पांच सदस्य दब गए। हादसे में दो मासूमों की मौत हो गई जबकि पति-पत्नी व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान उमर (12) व नायरा (5) पुत्री सलीम के रूप में हुई है। सात वर्षीय सलमान की हालत नाजुक बनी हई है जिसे डॉक्टरों ने सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
इसराइल ने बताया कि उनके भतीजे सलीम ने 2010 में खेतों पर यह मकान बनवाया था। रात करीब एक बजे जब परिवार सो रहा था, तब मकान की पिछली दीवार भरभरा कर गिर गई। पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था। हालांकि थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
सलीम के भाई सौकत से मिली जानकारी के अनुसार मकान के पीछे खाली खेत होने के कारण दो दिन पहले हुई बरसात से पानी भर गया था। दीवार के गिरने से दो कमरों की छत टूटकर नीचे गिर गई। एक कमरे के अंदर सो रहा सलीम का पूरा परिवार दब गया। रात के समय इस हादसे की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी वैसे ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद दबे हुए पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। जिनमें से उम्मर (12) और नायरा (7) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सलीम, उसकी पत्नी और एक पांच साल का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें रात को ही नल्हड़ मेडिकल कॉलेज भर्ती किया गया। जहां से पांच साल के लड़के की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।