फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   House built on government land demolished

Gurugram News: सरकारी जमीन पर बने मकान को किया धवस्त

Wed, 07 Jan 2026 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
House built on government land demolished
अपराधी कुशलपाल ने सेक्टर-35 में 400 गज जमीन पर किया था कब्जा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना के अंतर्गत सेक्टर-35 में सरकारी जमीन पर कब्जा करके अवैध रूप से बनाया गया मकान बुधवार को पुलिस और एचएसआईआईडीसी की टीम ने ध्वस्त किया। यह मकान बेगमपुर खटोला गांव निवासी व अपराधी कुशलपाल का था। आरोपी कुशलपाल कई बार जेल जा चुका था और करीब दो माह पहले ही बीमारी के कारण उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी द्वारा अवैध कब्जा करके बनाए मकान पर यह कार्रवाई की है।

अपराधी कुशलपाल ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहते हुए विभिन्न प्रकार के अपराधों को अंजाम दिया था। इसमें लड़ाई-झगड़ा, लोगों में भय उत्पन्न करने, हत्या करने, अवैध मादक पदार्थ बेचने व अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराध शामिल रहा था। पुलिस ने अपराधी कुशलपाल की संपत्ति के बारे में जानकारी एकत्रित की थी। छानबीन में सामने आया कि उसने सेक्टर-35 में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की 400 वर्ग गज जमीन पर अवैध रूप से बनाए मकान बनाया हुआ है। अपराधी कुशलपाल के खिलाफ वर्ष 2000 से लेकर वर्ष 2020 तक गुरुग्राम, रेवाड़ी व राजस्थान के विभिन्न थानों में 21 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed