फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hotel owner who fired on the crowd sent to jail

Gurugram News: भीड़ पर गोली चलाने वाले होटल मालिक को भेजा जेल

Thu, 03 Apr 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hotel owner who fired on the crowd sent to jail
नाबालिग लड़के के साथ आए युवक को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। होटल में ठहरे नाबालिग लड़की व आरोपी युवक की तलाश में पहुंचे परिजनों से विवाद और हंगामे के बाद फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी संचालक को भोंडसी जेल भेज दिया है। वहीं, नाबालिग लड़की व आरोपी युवक का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को अदालत में पेश करके बयान दर्ज किए गए है। पुलिस ने इस मामले में युवक पर दुष्कर्म की धारा भी लगाई है। आरोपी युवक को अदालत में पेश करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
पटौदी थाना के अंतर्गत सोमवार रात एक युवक नाबालिग लड़की को होटल में लेकर आया था। मंगलवार सुबह लड़की की तलाश में परिजन होटल चले गए और उन्होंने लड़की व युवक को पकड़ लिया। इसके बाद कुछ लोगों ने होटल के सामने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने होटल में घुसने का भी प्रयास किया था। इसी दौरान होटल मालिक सेवानिवृत फौजी राजकुमार ने लाइसेंसी हथियार से गोलियां चला दी। गाली व छर्रे लगने से तीन युवक घायल हुए थे।
विज्ञापन

गोली से घायल एक युवक के बयान पर पटौदी थाना ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। गोली लगने से घायल हुए युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर से एक निजी अस्पताल में जा रहा था। होटल के सामने हो रहे झगड़े के बाद भीड़ भागने लगी। इसी दौरान उसके कूल्हे व पैर पर गोली लगी। शिकायतकर्ता युवक ने बताया कि पटौदी के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा तो उसे पता चला दो युवकों को भी गोली लगी है। युवक ने अपनी शिकायत में बताया है कि होटल मालिक राजकुमार ने उसे जान से मारने की नियत से गोली मारी है और होटल मालिक के बेटे अमित ने भी उसे गोली चलाने को कहा था। पटौदी पुलिस ने गोली चलाने मामले में होटल मालिक राजकुमार को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed