फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hospitals will return the recovery amount more than the fixed rate from the patients

मरीजों से तय रेट से अधिक वसूली रकम लौटाएंगे अस्पताल

Sat, 10 Jul 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hospitals will return the recovery amount more than the fixed rate from the patients
गुरुग्राम। कोविड-19 के मरीजों से तय रेट से अधिक राशि वसूलने वाले कुछ अस्पताल मरीजों को रिफंड देने को तैयार हैं। जांच कमेटी के सामने अस्पताल प्रबंधन ने इस बात को कबूल कर लिया है। ऐेसे मरीज या उनके तीमारदारों को जल्द ही कमेटी के माध्यम से तय रेट से वसूली गई अधिक राशि वापस लौटा दी जाएगी। इस बीच अस्पताल प्रबंधन ने यह भी स्वीकार किया है कि उनकी जानकारी के बगैर अकाउंट डिपार्टमेंट की ओर से कहीं न कहीं यह गलती की गई है, इसमें प्रबंधन का कोई जुड़ाव नहीं है।
विज्ञापन

कोविड-19 के फैलाव के बाद सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए कोरोना मरीजों के इलाज का रेट तय किया था। आईसीयू बेड से लेकर वेंटिलेटर और ऑक्सीजन बेड तक के लिए अलग-अलग रेट तय कर न्यूनतम आठ हजार तथा अधिकतम 18 हजार रुपये की राशि तय की गई थी। इनमें टेस्ट को छोड़कर ओपीडी, डॉक्टर की विजिट, दवाएं, बेड और दूसरी जरूरी सुविधाओं को शामिल किया गया था। अपनी मनमर्जी से रेट वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई का फरमान भी जारी किया गया। ऐसी शिकायतों के लिए नगाराधीश की अगुवाई में बाकायदा एक कमेटी भी बनाई गई।
विज्ञापन

आरोप है कि जैसे अस्पतालों में कोरोना के मरीज बढ़े, निजी अस्पताल अपनी मनमर्जी से रेट वसूलने लगे। इसकी शिकायत मरीजों और उनके तीमारदारों ने कमेटी के सामने की। कमेटी को अभी तक ऐसी 37 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों के बाद नगराधीश सिद्धार्थ दहिया ने जांच की। जांच के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा और कार्रवाई की बात कही। कुछ अस्पतालों ने अपना स्पष्टीकरण देते हुए तय रेट से अधिक वसूली राशि लौटाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ अस्पतालों ने अभी तक जवाब नहीं दिया
अभी कुछ मामलों की जांच की गई है। कुछ अस्पताल रिफंड देने को तैयार हो गए हैं। कुछ अस्पतालों ने अभी तक अपना जवाब नहीं दिया है। उन्हें जल्द जवाब देने को पुन: कहा गया है। ऐसे शिकायतकर्ताओं को बुलाकर उनसे भी मंत्रणा की गई है। मरीज और तीमारदार रिफंड से खुश हैं। कुछेक मामलों की जांच कर वैरिफिकेशन के लिए महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं के पास भेजी गई है। वहां से अभी वैरिफिकेशन नहीं हो पाया है। जल्द ही सभी मामलों का निपटारा कर लिया जाएगा। अगर बकाया अस्पताल रिफंड को तैयार होते हैं तो ठीक है अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed