फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hospitality shown from Sirhaul border to the venue

Gurugram News: सिरहौल बॉर्डर से आयोजन स्थल तक दिखा अतिथि सत्कार

Sat, 02 Sep 2023 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hospitality shown from Sirhaul border to the venue
तावडू स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत में 3 से 7 सितंबर तक चलने वाली चौथी शेरपा बैठक के लिए जिला भी तैयार
विज्ञापन


आयोजन स्थल की कनेक्टिविटी गुरुग्राम से अच्छी होने के कारण तैयारियां पूरीं
फ्लाईओवर से लेकर टोल सहित मुख्य मार्गों पर जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए
खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर बैठक के लिए दोनों ओर दो-दो लेन निर्धारित की गईं


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जी-20 शिखर सम्मेलन का आगाज रविवार को होने जा रहा है। नूंह के तावडू स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत में 3 से 7 सितंबर तक चलने वाली चौथी शेरपा बैठक के लिए जिले में भी पूरी तैयारियां की गई हैं। आयोजन स्थल की कनेक्टिविटी गुरुग्राम से अच्छी होने के कारण सभी तैयारियां शनिवार को पूरी कर ली गईं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमा पर सिरहौल बॉर्डर से लेकर खेड़कीदौला टोल प्लाजा, रामपुरा फ्लाईओवर से आयोजन स्थल तक के रूट पर अतिथि देवो भव की तर्ज पर स्वागत और सजावट के इंतजाम दिखे।
फ्लाईओवर से लेकर टोल सहित मुख्य मार्गों पर जगह-जगह अतिथि सत्कार के लिए स्वागत द्वार बनाए गए हैं। इसमें अतिथियों की मेहमानी के अवसर को बेहद खास मौके के रूप में दर्शाने का प्रयास है। उधर, आयोजन स्थल आईटीसी ग्रैंड भारत के बाहर भगवान श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप प्रदर्शित किया गया है। खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर भी जी-20 बैठक के लिए दोनों ओर दो-दो लेन निर्धारित की गई हैं। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि उच्चस्तरीय बैठक में जी-20 शिखर सम्मेलन के सदस्य देशों के अलावा आमंत्रित देशों के शेरपा तथा अन्य डेलीगेट्स भाग लेंगे। हरियाणा अपनी ‘अतिथि देवो भव’ की समृद्ध परंपरा के अनुरूप विदेशी मेहमानों का स्वागत सत्कार करेगा। उन्होंने बताया कि इस बैठक के लिए मुख्य रूप से सड़क सुधार, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध पर जोर है। बैठक में भाग लेने वालों की सुविधा के लिए उनके साथ 23 लायजन ऑफिसर यानी संपर्क अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें 19 एचसीएस और चार आईएएस स्तर के अधिकारी हैं। बैठक के लिए सभी अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन


राज्यपाल और मुख्यमंत्री संग रात्रि भोज करेंगे अतिथि
जिला उपायुक्त ने बताया कि चौथी शेरपा बैठक के दौरान चार सितंबर को सभी अतिथियों को हरियाणा सरकार की तरफ से रात्रि भोज दिया जाएगा। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल होंगे। इस दौरान विदेश मंत्रालय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेश का संस्कृति विभाग अगले दिन पांच सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा। छह सितंबर को फिर से विदेश मंत्रालय की टीम (क्लचरल नाईट) सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करेगी। आयोजन स्थल पर 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसमें आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट सुविधा से युक्त पांच एंबुलेंस होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन सहित पटौदी रोड स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनें रद्द
पटौदी। दिल्ली में होने वाले जी-20 के मद्देनजर दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन सहित पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं। दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड रेलवे के अध्यक्ष और डीआरयूसीसी योगिंद्र चौहान ने बताया कि दिल्ली में आयोजित जी-20 सम्मेलन में कई देशाें के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। इस कारण पूरे विश्व की नजरें इस आयोजन पर होंगी। सम्मेलन से पहले दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन पर अधिकतर ट्रेनों को आठ से 10 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है। दिल्ली में आयोजन भी इस समयावधि के लिए ही होगा। 9 और 10 सितंबर को विभिन्न एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। उधर, 11 सितंबर को 04283 व 04286 रद्द रहेगी। मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में 8 और 9 सितंबर को गाड़ी संख्या 14727, 14728 श्रीगंगानगर, 9 और 10 सितंबर को मेरठ-श्रीगंगानगर गाड़ी संख्या 14030, हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन 11 सितंबर तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed