{"_id":"680d2a287f7e19723a0183c4","slug":"horrible-accident-on-delhi-alwar-road-two-people-died-in-bus-and-auto-collision-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-102844-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली अलवर रोड पर भीषण हादसा : बस और ऑटो टक्कर में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली अलवर रोड पर भीषण हादसा : बस और ऑटो टक्कर में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
ऑटो चालक और महिला की मौके पर मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में शनिवार को दिल्ली अलवर रोड पर एक बस और ऑटो की टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में ऑटो चालक व उसमें सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। खबर लिखे जाने तक मृतक ऑटो चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे एक ऑटो नंबर एचआर 55 एबी 8491 नूंह से फिरोजपुर झिरका की तरफ जा रहा था। जबकि एक निजी सवारी बस नंबर डीएल 1 पीडी 2937 फिरोजपुर झिरका की तरफ से नूंह की तरफ आ रही थी। जैसे ही ये दोनों वाहन आकेड़ा पुलिस थाने के पास पेट्रोल पंप के सामने दिल्ली-अलवर रोड पर पहुंचे तो दोनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस कारण ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चालक व महिला सवारी को गहरी चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक महिला नगीना के वार्ड-1 निवासी कमलेश (55 वर्ष) नूंह से नगीना जा रही थी। उसी के साथ नगीना निवासी सविता भी ऑटो में सवार थी। कमलेश व ऑटो चालक की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि सविता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक 26 वर्षीय ऑटो चालक की पहचान नहीं हो पाई है।
आकेड़ा थाना प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ऑटो चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, उसके शव को नूंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है। जबकि महिला के परिजन पहुंच गए हैं, महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।