फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hooliganism by youths travelling in a car on Dwarka Expressway in Gurugram

Video: द्वारका एक्सप्रेसवे पर कार सवार युवकों की गुंडागर्दी, स्टीक के बेसबॉल बैट से पीटा, 11 लाख की बाइक तोड़ी

Mon, 21 Apr 2025 05:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Apr 2025 05:45 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में हार्दिक ने बताया कि वह अपने बाइक राइडर्स दोस्तों के साथ रविवार की सुबह एंबियंस मॉल साइबर सिटी से पचगांव में ब्रेकफास्ट करने के लिए निकला था। ग्रुप के सभी दोस्तों के पास महंगी बाइक थी। जब वे द्वारका एक्सप्रेसवे पर चल रहे थे तो एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवकों ने उनकी बाइकों को पीछे से टक्कर मारने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Hooliganism by youths travelling in a car on Dwarka Expressway in Gurugram
मारपीट करते आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाश्ता करने पचगांव जा रहे बाइक राइडर्स ग्रुप पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले बाइक को पीछे से टक्कर मारकर गिराने का प्रयास किया। इसके बाद बाइकों के आगे स्कॉर्पियो अड़ाकर स्टील के बेसबॉल बैट से मारना शुरू कर दिया। इस हमले में एक बड़ी फूड डिलीवरी कंपनी के सॉफ्टवेयर डेवलपर को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


आरोपी युवकों ने स्टील के बैसबॉल बैट से 11 लाख की कावासाकी जी-900 बाइक को भी तोड़ दिया। बाइक में पांच लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। घटना को अंजाम देकर आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर भाग गए। बाइक ग्रुप के सदस्य घायल को अस्पताल लेकर गए। बाइक राइडर्स और राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है, जिसमें स्कॉर्पियो सवार युवकों की गुंडागर्दी साफ नजर आती है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हार्दिक ने बताया कि वह अपने बाइक राइडर्स दोस्तों के साथ रविवार की सुबह एंबियंस मॉल साइबर सिटी से पचगांव में ब्रेकफास्ट करने के लिए निकला था। ग्रुप के सभी दोस्तों के पास महंगी बाइक थी। जब वे द्वारका एक्सप्रेसवे पर चल रहे थे तो एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवकों ने उनकी बाइकों को पीछे से टक्कर मारने का प्रयास किया, लेकिन बाइकों को टक्कर नहीं लग पाई। आरोपियों ने उनकी बाइकों के सामने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी अड़ा दी।

उनसे बचने के लिए उन्होंने द्वारका एक्सप्रेसवे के नीचे वाली सड़क पर एक तरफ रुकने का फैसला किया, ताकि स्कॉर्पियो को रास्ता दिया जा सके। लेकिन स्कॉर्पियो चालकों ने अपनी गाड़ी उनके सामने रोक दी और उतरकर हमला शुरू कर दिया। वे सभी नशे में थे और उन्होंने सभी बाइक सवारों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने हार्दिक के दोस्तों को मारने की कोशिश की और उनकी बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें- Aligarh Saas Damad Love: फिर गायब सास-दामाद? सपना को लाया था घर, रात गुजराने के बाद दोस्त से ली आखिरी बार मदद

विज्ञापन

जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो एक हमलावर ने उनके सिर पर स्टील के बेसबॉल बैट से वार किया। हेलमेट के कारण उनकी जान बच गई, लेकिन हमलावरों ने उनकी बाइक को पूरी तरह तोड़ दिया। इस दौरान आसपास के लोगों के घटना स्थल पर एकत्रित होने पर हमलावर युवक अपनी स्कॉर्पियो में सवार होकर भाग गए, लेकिन जाते-जाते उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी दिल्ली में चलाते जिम, नशा करने जाते गुरुग्राम
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दिल्ली में जिम चलाते हैं। अक्सर नशा करने गुरुग्राम आते हैं और नशा करके खतरनाक ड्राइविंग करते हैं। इतना ही नहीं जिम में गन कल्चर के गानों पर वीडियो बनाते हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज पर इस तरह के काफी वीडियो अपलोड हैं। घायल और उनके दोस्तों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है, ताकि इस तरह के असामाजिक तत्वों को सबक सिखाया जा सके। उन्होंने इस घटना का वीडियो और फोटो सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपे हैं।

पुलिस ने कही ये बात
सेक्टर-37 थाना के प्रभारी शाहिद अहमद ने बताया कि मामला गंभीर है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर युवक नशे की हालत में थे।

यह भी पढ़ें- सास-दामाद के बाद समधी-समधन का प्यार: महिला पहुंची पुलिस के पास, बोली- पति करता है... अब प्रेमी के साथ रहूंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed