{"_id":"68715e4facb366f2180970c9","slug":"hooda-is-working-as-an-agent-for-bjp-chautala-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-62037-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के लिए एजेंट की तरह काम कर रहे हुड्डा : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के लिए एजेंट की तरह काम कर रहे हुड्डा : चौटाला
विज्ञापन

- इनेलो के जोन स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इनेलो पार्टी ने शुक्रवार को चौ. छोटूराम भवन में जोन स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मुख्य विपक्ष बीजेपी सरकार के हाथों में खेल रहा है। भूपेंद्र हुड्डा भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। आज चर्चा है कि लोग भाजपा को सत्ता से बाहर करना चाहते थे लेकिन भूपेंद्र हुड्डा और उसके बेटे ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवा दी। विपक्ष कमजोर होने के कारण बिजली के बिल बढ़ा दिए, हरियाणा के हिस्से का पानी पंजाब ने रोक दिया और गरीब आदमी के लिए सरसों का तेल महंगा कर दिया है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने बताया कि पार्टी का नया संगठन बनाया गया है और नए लोगों को शामिल किया जा रहा है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि संगठन मजबूत करने पर गंभीरता से काम कर रहे हैं। सरकार को जनविरोधी निर्णय नहीं लेने देंगे। 25 सितंबर को स्वर्गीय चौ. देवीलाल के जन्मदिवस पर बड़ी संख्या में शामिल होंगे। एसवाईएल पर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में हुई बैठक पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह बैठक पूरी तरह से बेनतीजा साबित हुई।
-- -
जल भराव पर बीजेपी को घेरा
चौटाला ने कहा कि गुरुग्राम का विकास इनेलो ने कराया। कांग्रेस व बीजेपी राज में शहर का विकास नहीं हो रहा है। पूरे शहर में लोग जल भराव से जूझ रहे है और सरकारी मौन है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को आम लोगों की परेशानी से कोई मतलब नहीं है। गुरुग्राम नशा तस्करी का अड्डा बनता जा रहा है।