{"_id":"60be5ad68ebc3e9a1d20a6a8","slug":"honeypreet-reached-medanta-to-meet-ram-rahim-passed-till-15-gurgaon-news-noi58609981","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: हनीप्रीत करेगी राम रहीम की देखभाल, अस्पताल प्रबंधन ने बनाया पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: हनीप्रीत करेगी राम रहीम की देखभाल, अस्पताल प्रबंधन ने बनाया पास
Tue, 08 Jun 2021 05:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 05:15 AM IST
सार
मेदांता अस्पताल की वरिष्ठ फिजीशियन सुशीला कटारिया की देखरेख में गुरमीत राम रहीम का इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में उसकी सीटी स्कैन व एंजियोग्रॉफी समेत पेट की कई अन्य जांच भी की गई हैं।
विज्ञापन
राम रहीम और हनीप्रीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को देखने के लिए हनीप्रीत सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे मेदांता अस्पताल पहुंची। जहां जांच के बाद उसको अस्पताल परिसर में दाखिल होने की अनुमति मिल गई। हनीप्रीत 15 जून तक बाबा राम रहीम की देखभाल करेगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से पास भी बना दिया गया है।
विज्ञापन
पेट में दर्द की शिकायत के बाद रोहतक पीजीआई में भर्ती राम रहीम की कई अन्य जांच होनी थीं। जिसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने उसे मेदांता में भर्ती करने का सुझाव दिया था। इसके बाद रविवार को गुरमीत राम रहीम को मेदांता लाया गया था। मेदांता में भर्ती होने के बाद से ही राम रहीम हनीप्रीत से मिलने की जिद कर रहा था। काफी विचार विमर्श के बाद अंतत: हनीप्रीत को राम रहीम से मिलने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
सुशीला कटारिया की देखभाल में चल रहा इलाज
मेदांता अस्पताल की वरिष्ठ फिजीशियन सुशीला कटारिया की देखरेख में गुरमीत राम रहीम का इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में उसकी सीटी स्कैन व एंजियोग्रॉफी समेत पेट की कई अन्य जांच भी की गई हैं। बताया जा रहा है कि सीटी स्कैन में राम रहीम कोरोना संक्रमित पाया गया है, लेकिन आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट उसकी निगेटिव आई है।
विज्ञापन
इस बारे में अस्पताल की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। मालूम हो कि इससे पहले 21 मई को भी राम रहीम 48 घंटे की पैरोल पर गुरमीत राम रहीम सिंह अपनी बीमार मां से मिलने के लिए गुरुग्राम आया था। इस दौरान उसने हनीप्रीत से भी मुलाकात की थी। राम रहीम अपनी दो महिला साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।