{"_id":"64ecd2649aad58cb190f89c6","slug":"home-not-found-even-after-90-payment-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13220-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 90 फीसदी भुगतान के बाद भी नहीं मिला घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 90 फीसदी भुगतान के बाद भी नहीं मिला घर
विज्ञापन
माहिरा के खरीदारों ने डीटीसीपी के समक्ष रखी अपनी परेशानी
अगले महीने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंच कर प्रदर्शन करने की बना रहे हैं योजना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-68 स्थित अफोर्डेबल हाउसिंग माहिरा प्रोजेक्ट के बारे में खरीदारों ने एक बार फिर महानिदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से गुहार लगाई है। सोमवार को डीटीसीपी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खरीदारों ने अपनी परेशानी रखी। इसके अलावा अगले महीने खरीदार दिल्ली के जंतर मंतर पर भी धरना प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। योजना के खरीदारों को 90 फीसदी से ज्यादा भुगतान करने के बाद भी अपना घर नहीं मिला है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सेक्टर-68 स्थित प्रोजेक्ट 2017 में लांच किया गया था। इसे सन 2021 तक तैयार करके खरीदारों को घर सौंप देना था। इस प्रोजेक्ट में 1500 से ज्यादा लोगों ने फ्लैट बुक कराया था। यह लोग 90 फीसदी तक फ्लैट की कीमत का भुगतान कर चुके हैं। प्रोजेक्ट का काम भी 80 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। डीटीसीपी को खरीदारों ने बताया कि प्रोजेक्ट कई तरह की पेचीदगियों में फंस गया है इन्हें हल करने की जरूरत है। एक वर्ष पहले प्रोजेक्ट का लाइसेंस रद्द किया गया था। बाद में इसे शर्तों के साथ बहाल किया गया लेकिन बाद में बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई भी हुई।
इसके बाद प्रोजेक्ट का काम शुरू होने से पहले ही रुक गया। कई बार खरीदार साइट पर जाकर प्रदर्शन कर चुके हैं। दिल्ली में जंतम-मंतर पर प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक घर नहीं मिला है। खरीदारों को अपनी बैंक की ईएमआई और मकान का किराया भी देना पड़ रहा है। डीटीसीपी ने खरीदारों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही ऐसा रास्ता निकाला जाएगा जिससे प्रोजेक्ट का रुका काम शुरू हो सके।