Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hindu organizations preparing for Brajmandal Jalabhishek Yatra, door-to-door invitation

Gurugram News: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा की तैयारी में जुटे हिंदू संगठन, घर-घर निमंत्रण

Tue, 22 Aug 2023 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations preparing for Brajmandal Jalabhishek Yatra, door-to-door invitation
मंदिर में पूजा के लिए किसी अनुमति की जरूरत नहीं : यशवंत शेखावत
विज्ञापन


नल्हड़ मंदिर पर एकत्रित होंगे लोग, इच्छानुसार पहुंचने की बात कह रहा सर्व हिंदू समाज

यूपी, राजस्थान से भी लोगों को यात्रा में शामिल करने के लिए किया जा रहा संपर्क


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा इस बार सर्व हिंदू समाज के बैनर तले निकलेगी। इसके लिए अलग-अलग हिन्दू संगठनों ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। 28 अगस्त को होने जा रही इस यात्रा के लिए आयोजकों द्वारा लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए मौखिक रूप से निमंत्रण भेजे जा रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि यात्रा ठीक वहीं से शुरू होनी है, जहां पर पिछले माह हिंसा के दौरान रोकनी पड़ी थी। सबसे पहले लोग नूंह के नल्हड़ मंदिर पर पहुंचेंगे। यहां पर जलाभिषेक करने के बाद वह झिर वाले मंदिर होते हुए पुन्हाना के शृंगार मंदिर पहुंचेंगे। बता दें कि नूंह में 31 जुलाई को निकली यात्रा में हुई हिंसा के बाद खंडित यात्रा पूरी करने के लिए पंचायत के बाद इसका ऐलान किया गया है।
विज्ञापन

नूंह में हुई हिंसा के बाद अब वहां पर हालात सामान्य हो गए हैं। सर्व हिंदू समाज ने एक महापंचायत के बाद इस बात का एलान किया है कि वह अपनी खंडित यात्रा पूरी करेंगे। इसके लिए अलग-अलग हिंदू संगठन के लोगों की ओर से गांव-गांव जाकर लोगों को यात्रा के बारे में बता रहे हैं। उनको शांति पूर्वक इच्छानुसार यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला मंत्री यशवंत शेखावत कहते हैं कि सर्व हिन्दू समाज के बैनर तले यह यात्रा निकाली जाएगी। इस बारे में अपने स्तर पर सभी लोगों से शामिल होने की बात कही है। इस संदर्भ में जल्द ही बैठक का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें यात्रा की रूप रेखा तय की जाएगी। पुलिस-प्रशासन से यात्रा की अनुमति के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि किसी भी पूजा-अर्चना के लिए हिन्दू समाज के लोगों को अनुमति की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में 28 अगस्त को निकलने वाली यात्रा के लिए वह कोई भी अनुमति पत्र नहीं मांगेंगे। बजरंग दल के मानेसर क्षेत्र के मंत्री देवेन्द्र सिंह कहते हैं कि उनकी यात्रा की तैयारी पूरी है। सर्व हिंदू समाज वहां पर पहुंचने का इच्छुक है।
----


खुफिया तंत्र तेज

28 अगस्त को निकलने वाली यात्रा को लेकर गुरुग्राम व नूंह का खुफिया तंत्र तेज है। वहां से यात्रा निकलेगी या उसे रोका जाएगा। इस पर सरकार का निर्णय होगा। गृह मंत्री अनिल विज कह चुके हैं कि जिला प्रशासन की ओर से आने वाले पत्र के आधार पर ही अनुमति होगी। दूसरी ओर पुलिस महानिदेशक पद पर तैनात होने के बाद शत्रुजीत कपूर ने भी यात्रा के बारे में जिला प्रशासन पर बात टाल दी थी। बहरहाल सरकार की नजर खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर हैं।

----


यूपी व राजस्थान से लोग फोन कर यात्रा के बारे में ले रहे हैं जानकारी

सर्व हिंदू समाज की ओर से हुई पंचायत के सदस्य कुलभूषण भारद्वाज ने कहा कि सर्व हिंदू समाज वहां पर पहुंचने के लिए लालायित है। यूपी व राजस्थान के साथ पूरे हरियाणा से लोग फोन कर यात्रा के बारे में पूछ रहे हैं। यात्रा के बारे में जल्द ही बैठक कर रूप रेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed