फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Highest number of applications for BBA-LLB at Gurugram University.

Gurugram News: गुरुग्राम विश्वविद्यालय में बीबीए-एलएलबी के लिए सबसे ज्यादा आवेदन

Mon, 15 Jun 2026 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Highest number of applications for BBA-LLB at Gurugram University.
गर्ल्स कॉलेज, राजकीय कॉलेज और द्वोणाचार्य कॉलेज में सबसे अधिक आवेदन आए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन दोपहर 12 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार विद्यार्थियों का सबसे अधिक रुझान बीए-एलएलबी जैसे कोर्सों के प्रति दिखा। यूनिवर्सिटी में सबसे अधिक 715 आवेदन बीबीए-एलएलबी (इंटीग्रेटेड) कोर्स के लिए प्राप्त हुए हैं।
वहीं शहर के सेक्टर-14 स्थित गर्ल्स कॉलेज, सेक्टर-9 स्थित राजकीय कॉलेज और द्वोणाचार्य कॉलेज में सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। कॉलेजों में भी विद्यार्थियों का झुकाव कॉमर्स और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की ओर दिखाई दिया। सेक्टर-9 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी संजय कात्याल के अनुसार बीबीए और बीसीए कोर्स में सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीबीए में एक सीट पर 20 से 25 आवेदन जबकि बीसीए में एक सीट पर 15 से 17 आवेदन आए हैं। इसके चलते इन पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची काफी ऊंची रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए कुल 7,200 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज और गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, सेक्टर-14 में भी आवेदन संख्या 7,500 के आसपास पहुंच गई है।
विज्ञापन

शिक्षाविदों का मानना है कि बदलते रोजगार बाजार और प्रोफेशनल करियर विकल्पों के कारण विद्यार्थियों का रुझान पारंपरिक पाठ्यक्रमों की तुलना में मैनेजमेंट, कॉमर्स, कंप्यूटर और विधि आधारित कोर्सों की ओर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस कोर्स के लिए कितने आवेदन आए
कोर्स आवेदन की संख्या
बी.कॉम इन ग्लोबल - 709
बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी - 480
बीएससी इन मैथमेटिक्स विद डेटा साइंस - 365
एमबीए इंटीग्रेटेड - 389
बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज इन ट्रैवल एंड टूरिज्म - 298
बीए योगा - 298
बीएससी ऑनर्स इन क्लीनिकल साइकोलॉजी - 201
एमसीए इंटीग्रेटेड - 207
बीएससी एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया - 208
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed