{"_id":"692b3cf31fe42ef8720c9341","slug":"high-tension-wires-near-millennium-city-metro-station-will-be-shifted-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-73357-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन के पास लगे हाईटेशन तार होंगे शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन के पास लगे हाईटेशन तार होंगे शिफ्ट
विज्ञापन
27.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे, मेट्रो के लिए बनाया जाना है रिवर्स ट्रैक
अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन के सामने लगे हाईटेंशन तारों को शिफ्ट कराने जा रहा है। इस पर करीब 27.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए जीएमआरएल ने टेंडर जारी कर दिया है। मेट्रो स्टेशन के सामने व्यापार केंद्र रोड पर मेट्रो के रिवर्स ट्रैक बनाने में हाईटेंशन तार आ रहे हैं।
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास गुरुग्राम मेट्रो का इंटरचेंज बनाया जाना है। इस नए मेट्रो स्टेशन या इंटरजेंच के लिए लगभग 350 मीटर लंबा रिवर्स ट्रैक व्यापार केंद्र रोड की ओर बनाया जाना है। ट्रैक के निर्माण के बीच में लगभग 100 पेड़ और अलग-अलग क्षमता के कई हाईटेंशन टावर आ रहे हैं। मेट्रो परियोजना के लिए रिवर्स ट्रैक बनाने के बीच आ रहे हाईटेंशन तारों को हटाकर अंडरग्राउंड किया जाएगा।
जीएमआरएल ने मेट्रो पर काम शुरू कर दिया है और पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक तक चल रहा है। अब मिलेनियम सिटी सेंटर के पास गुरुग्राम मेट्रो का भी स्टेशन बनना है। ऐसे में अब तारों को हटाया जाना जरूरी हो गया है। योजना के अनुसार 220 केवी सेक्टर-72/20, 220 केवी सेक्टर-69/20, 66 केवी सेक्टर-44 डूंडाहेड़ा फेज-IV 220 केवी टावर और 66 केवी सेक्टर 52/28 लाइन को भूमिगत किया जाना है। इस कार्य के लिए जीएमआरएल टेंडर जारी कर दिया गया है। इस कार्य में करीब 27.95 करोड़ खर्च होने हैं। 31 दिसंबर को टेंडर खोला जाएगा और कार्य अलॉट होने के बार ठेकेदार को छह माह में काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन
बता दें कि जीएमआरएल की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.05 किलोमीटर मेट्रो लाइन पर काम किया जा रहा है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) का निर्माण कार्य शामिल है। इसके लिए निर्माण कंपनी ने सेक्टर 44 से काम शुरू कर दिया है।