फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   High speed car crushed company worker, death

Gurugram News: तेज रफ्तार कार ने कंपनी कर्मी को कुचला, मौत

Sat, 06 May 2023 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
High speed car crushed company worker, death
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में खाना खाने के बाद वापस कंपनी लौट रहे कर्मी की तेज रफ्तार कार से कुचले जाने पर मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं कंपनी कर्मी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिहार मूल के संदीप कुमार ने बताया कि वह अपने साथी बिहार मूल के संतोष रविदास के साथ एक फाइबर कंपनी में काम करता है। गत शुक्रवार की रात करीब 11 बजे जब संतोष व संदीप दोनों खाना खाकर लौट रहे थे तो अचानक एक कार के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके दोस्त संतोष को टक्कर मार दी। इस टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद बजघेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed