फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   High speed bus hits scooter, engineer dies

Gurugram News: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, इंजीनियर की मौत

Thu, 27 Mar 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
High speed bus hits scooter, engineer dies
- फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर झील के पास हुआ हादसा, बस चालक मौके से भागा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर झील के पास तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद चालक बस को लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

भिवानी के सिवानी निवासी कुलदीप वर्मा गुरुग्राम की एक कंपनी में सिविल इंजीनियर था और यहां गढ़ी हरसरू गांव में किराये पर रहता था। 24 मार्च को कुलदीप वर्मा स्कूटी लेकर गढ़ी हरसरू से फर्रुखनगर साइट पर जा रहा था। सुल्तानपुर झील के पास एक बस ने उसकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। राहगीरों ने सड़क पर खून से लथपथ पड़े इंजीनियर को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कुलदीप वर्मा के पिता संतलाल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक कुलदीप दो भाइयों में बड़ा था और परिवार में अकेला कमाने वाला था। जांच अधिकारी धर्मसिंह ने बताया कि बस व उसके चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article