फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   High-rise buildings have facilities worse than slums

Gurugram News: ऊंची इमारतों में स्लम से भी बदतर सुविधाएं

Sun, 10 May 2026 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
High-rise buildings have facilities worse than slums
सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप वॉयलेट सोसाइटी के निवासियों ने संवाद में रखीं समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। ऊंची इमारतें और भारी-भरकम टैक्स, लेकिन सुविधाएं स्लम से भी बदतर। सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप वॉयलेट सोसाइटी के निवासियों का सब्र अब टूट चुका है। रविवार को आयोजित संवाद में आरडब्ल्यूए और निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ध्वस्त एसटीपी, सीवर के पानी से लबालब सड़कें और उखड़े रास्तों ने पॉश इलाके को बदहाली के मोड़ पर खड़ा कर दिया है। रही-सही कसर स्ट्रीट लाइटों की कमी और दरबारीपुर रोड पर लावारिस पशुओं के जमावड़े ने पूरी कर दी है। गंदगी और बीमारियों के साये में जी रहे लोगों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है।



लोग बोले- यहां बनाई जाए पुलिस चौकी


ट्यूलिप चौक पर ट्रैफिक का बुरा हाल है। गलत डायवर्जन और अवैध पार्किंग ने हमारी घंटों की नींद मुश्किल कर दी है। हमें यहां एक पुलिस चौकी चाहिए ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुधर सके। - विमल पवार, आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष
विज्ञापन


रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहता है जिससे महिलाएं और बुजुर्ग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण यहां एक पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग है। - एसपी बजाज, सोसाइटी निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं। प्रशासन क्या किसी बड़ी वारदात का इंतजार कर रहा है। - एस के भटनागर, सोसाइटी निवासी

लावारिस पशुओं के कारण बुजुर्गों का शाम को टहलना दूभर हो गया है। सड़क पर बैठे पशुओं से टकराकर कई बाइक सवार घायल हो चुके हैं। यह किसी पॉश सोसाइटी के लक्षण नहीं हैं। - प्रेमचंद बंसल, सोसाइटी निवासी


सोसाइटी के बाहर पार्किंग की जगह खुदी पड़ी है जिससे गाड़ियां सड़क पर खड़ी करनी पड़ती हैं। यह समस्या ट्रैफिक जाम को और भयावह बनाती हैं। सोसाइटी के लोगों की बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग हैं। - हरेंद्र रोहिला, सोसाइटी निवासी


खुले में बह रहा सीवर का पानी संक्रमण और मच्छरों को दावत दे रहा है। एसटीपी ठीक न होना स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है। यह स्थिति गांवों से भी ज्यादा चिंताजनक है। - डॉ. विजय, वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed