फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   High-mast lights will be installed at 31 places prone to black spots and accidents.

Gurugram News: ब्लैक स्पॉट और हादसा संभावित 31 जगहों पर लगेंगी हाई मास्क लाइटें

Sun, 05 Oct 2025 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
High-mast lights will be installed at 31 places prone to black spots and accidents.
हाईवे पर 18 और शहरी सड़कों पर 13 जगहों पर लगेंगी,
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम में थोड़ी सी लापरवाही वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है, जिसके चलते प्रशासन सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठा रहा है। इसमें दिल्ली-जयपुर हाईवे समेत अन्य शहरी सड़कें शामिल हैं। हाईवे पर ही 18 ब्लैक स्पॉट हैं जबकि, दुर्घटना संभावित 13 अन्य स्थानों (हॉट स्पॉट) की भी पहचान की गई है। इन जगहों की सड़कों पर इंजीनियरिंग की खामियों को दूर कराया जा रहा है। साथ ही प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इन जगहों पर सोलर लाइट और हाईमास्ट लाइट का इंतजाम कराया जाए। संबंधित विभाग इसे सिरे चढ़ाने में जुट गए हैं।
शहर की सड़कों को यातायात के लिहाज से सुरक्षित बनाने के लिए सरकारी विभाग इस पर काम कर रहे हैं। इनमें एनएचएआई, जीएमडीए और नगर निगम समेत अन्य विभाग शामिल हैं। हाईवे के ब्लैक स्पॉट वाली जगहों की सड़क इंजीनियरिंग की खामियों को दूर कर सुरक्षित बनाया जा रहा है। इसमें सड़कों की बनावट, फुटपाथ, साइनेज, जेब्रा क्रॉसिंग जैसी अन्य जरूरी बातों पर ध्यान देना है।
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित पचगांव चौक पर एक प्रमुख ब्लैक स्पॉट है, जहां अक्सर हादसे होते हैं। यहां पर साल 2022 में 20 हादसों में 10 की मौत और साल 2023 में 13 हादसों में 6 लोगों की मौतें हुई थीं। पिछले साल 21 हादसे हुए थे और 11 की मौत हो गई थी। यहां वाहनों के गलत दिशा में चलना गंभीर समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे स्थित सिधरावली कट में साल 2024 में 12 हादसों में 11 की मौत हुई थी। इस जगह पर पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग नहीं है। यहां पर अवैध कट बंद होंगे और एनएचएआई एफओबी बनवा रहा है।
अवैध कट कराए जा रहे बंद
एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर प्रकाश तिवारी ने बताया कि हाईवे पर खेड़कीदौला के आगे अवैध कट बंद कराए जा रहे हैं। हाईवे पर नौ जगहें पर एफओबी का भी निर्माण कराया जा रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण समेत अन्य विभाग ऐसे जगहों पर सोलर लाइटें और हाई मास्क लाइटें लगाने की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी ओर डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन हाईवे पर छोटे-छोटे बदलाव कर यातायात को सुगम बनाने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। इसमें राजीव चौक और शंकर समेत अन्य जगहों पर जरूरत के अनुसार बदलाव कराया है।
हाईवे के ब्लैक स्पॉट
राष्ट्रीय राजमार्गों, जहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। पचगांव चौक, इफ्को चौक, राजीव चौक, बिलासपुर चौक, बिनौला फ्लाईओवर, मानेसर बस स्टैंड, खेड़की दौला टोल प्लाजा, शंकर चौक, वाटिका चौक, नरसिंहपुर कट, एम्बिएंस मॉल, सुभाष चौक, सरहौल टोल, घमडोज टोल प्लाजा, कापड़ीवास, एटलस चौक, एनएसजी कैंपस व आईएमटी मानेसर चौक शामिल है। इन सभी ब्लैक स्पॉट्स पर सोलर स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट लगाने की योजना साथ ही यातायात संकेतक लगेंगे।

उच्च जोखिम वाली शहरी सड़कें-ृ
उच्च जोखिम वाली सड़कों में रामपुर चौक, 32 माइलस्टोन एंट्री, झाड़सा अंडरपास, पचगांव के पास केएमपी टोल, सिग्नेचर चौक, हीरो होंडा चौक, फर्रुखनगर चौक, सेक्टर-42/43 मेट्रो स्ट्रीट, जेनपैक्ट चौक, सिद्धेश्वर चौक, खुशबू चौक, बख्तावर चौक सेक्टर 4-7 चौक शामिल हैं। यहां सोलर स्ट्रीट लाइट या हाई मास्ट लाइट लगाने के साथ यातायात संकेतक भी लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed