{"_id":"6654e5a5712438946e01dc74","slug":"hero-honda-chowk-flyover-damaged-again-nhai-closed-one-lane-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-31703-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हीरो होंडा चौक फ्लाई ओवर फिर क्षतिग्रस्त, एनएचएआई ने एक लेन को कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हीरो होंडा चौक फ्लाई ओवर फिर क्षतिग्रस्त, एनएचएआई ने एक लेन को कराया बंद
विज्ञापन
एनएचएनआई ने रविवार की रात बंद कराई लेन, जांच के बाद कराया जाएगा मरम्मत कार्य
2018 में 200 करोड़ की लागत बने फ्लाईओवर में अब तक तीन बार सामने आ चुकी हैं खामियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। साल 2018 में 200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर स्थित हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर एक बार फिर क्षतिग्रस्त होने लगा है। फ्लाईओवर के एक पिलर का प्लास्टर झड़ गया है। इसके साथ ही वहां लगा सरिया भी नजर आने लगा है। एनएचएआई अधिकारियों ने फ्लाई ओवर के क्षतिग्रस्त होने के बाद जयपुर से दिल्ली की ओर की एक लेन को बंद कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे कदम उठाया जाएगा। हाईवे का एक लेन बंद होने से सुबह-शाम लोगों को जाम की परेशानी उठानी पड़ रही है।
रविवार को हीरो होंडा चौक फ्लाई ओवर की छत की सरिया निकलने की जानकारी एनएचएआई को मिली थी। किसी भी अनहोनी को देखते हुए एनएनएआई ने रात 8:45 बजे फ्लाई ओवर की एक लेन को बंद कर दिया गया है। एनएचएआई के अनुसार हीरो होंडा चौक फ्लाई ओवर के नीचे की ओर से प्लास्टर गिरने से लोहे के सरिए दिखाई दे रही है। सरिए निकल जाने के कारण फ्लाई ओवर कमजोर होने का आशंका है। ऐसे में इस भाग को बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। इसके अलावा छह सिक्योरिटी गार्ड को भी लगा दिया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक आकाश का कहना है कि फिलहाल फ्लाई ओवर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद एक लेन को बंद कर दिया गया है। दो लेन से वाहनों को निकाला जा रहा है। क्षतिग्रस्त हिस्से की जांच कराई जाएगी। दो तीन दिन में जांच की रिपोर्ट आ जाएगी। तब तक एक लाइन बंद रहेगी। इसके बाद इस पर आगे फैसला लिया जाएगा। लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर में घटिया स्तर की निर्माण सामग्री लगाई गई है। लोगों को डर है कि किसी दिन यह फ्लाई ओवर गिर ना पड़े।
विज्ञापन
खुलने के छह माह बाद एक भाग क्षतिग्रस्त हो गया था:
हीरो होंडा चौक फ्लाई ओवर को वर्ष 2018 में वाहनों के लिए खोला गया था, लेकिन छह महीने बाद ही फ्लाई ओवर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस फ्लाईओवर को कई बार रिपेयर किया गया, लेकिन फिर भी बार-बार क्षतिग्रस्त होता रहा। इसके बाद वर्ष 2021 में फ्लाई ओवर के हिस्से को तोड़कर दोबारा रिपेयर किया गया लेकिन अब इस फ्लाई ओवर के निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने लगा है। आठ मई 2019 की रात्रि हीरो होंडा फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा घटिया सामग्री लगाकर निर्माण करने के कारण टूट कर गिर गया था।
-- --
आरटीआई कार्यकर्ता ने उठाया था मामला:
आरटीआई कार्यकर्ता रमेश यादव ने इस मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था। इस शिकायत पर सेक्टर-37 थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। चार साल की लंबी जांच के बाद बाद चार आरोपियों को सेक्टर-37 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिनेश निगम, रविन्द्र यादव को 25 मई 2023 को गिरफ्तार किया गया था जबकि राकेश कुमार को चार जून 2023 को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा प्रोजेक्ट मैनेजर मधु सूदन राव को सेक्टर-37 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
-- --
मार्च 2017 में बनकर तैयार हुआ था फ्लाई ओवर:
हीरो होंडा फ्लाईओवर का निर्माण नवंबर 2014 में शुरू किया गया था और मार्च 2017 में आम पब्लिक के लिए खोल दिया गया था। गुरुग्राम-जयपुर को जोड़ने वाले 1.4 किलोमीटर के इस फ्लाईओवर का निर्माण वल्चा इंजीनियरिंग ने करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से किया था।
-- --
होगी परेशानी
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों का काफी दबाव होता है। ऐसे में जयपुर से दिल्ली की ओर से फ्लाईओवर की एक लेन बंद होने से वाहन चालकों को पेरशानी हो रही है। ऐसे में पीक ऑवर में सुबह-शाम लोगों को जाम की समस्या से जूझना होगा। एक्सप्रेसवे पर करीब सवा लाख वाहनों का आवागमन रोज होता है।