{"_id":"6899f228801f5c00fa07e14b","slug":"heritage-and-the-shriram-moulsari-dominate-the-basketball-tournament-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64494-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बास्केटबॉल टूर्नामेंट में हेरिटेज और द श्रीराम मौल्सरी का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बास्केटबॉल टूर्नामेंट में हेरिटेज और द श्रीराम मौल्सरी का दबदबा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम में आयोजित एसजीएफआई ब्लॉकस्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लड़कियों के वर्ग में अंडर-14 में द श्रीराम मौल्सरी ने प्रथम और डीपीएस-लिस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में श्रीराम मौल्सरी प्रथम और यूएसएसएस जाखोपुरा द्वितीय रही, जबकि अंडर-19 में हेरिटेज-62 ने पहला और यूएसएसएस धानकोट ने दूसरा स्थान हासिल किया।
लड़कों के वर्ग में अंडर-14 में हेरिटेज-62 ने प्रथम और लोटस वैली स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में हेरिटेज-62 ने पहला और डीपीएस-लिस ने दूसरा स्थान पाया। वहीं, अंडर-19 में श्रीराम मौल्सरी ने प्रथम और डीपीएस सुषांत लोक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता टीमों को सम्मानित किया गया और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।