फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Heat during the day and cold at night increase fever patients

Gurugram News: मौसम के उतार-चढ़ाव से स्वास्थ्य पर बुरा असर, गुरुग्राम में वायरल संक्रमण के मामले बढ़े

Sun, 15 Feb 2026 12:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 12:36 AM IST
सार

गुरुग्राम में दिन की तेज धूप और गर्मी के साथ रात की ठंडक से लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो रही है, जिसके चलते वायरल संक्रमण और मौसमी बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसकी वजह से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन
Heat during the day and cold at night increase fever patients
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में अचानक बदलाव होने के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ रहा है। दिन में तेज धूप और बढ़ती गर्मी के साथ-साथ रात में हो रही ठंड ने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर दिया है, जिससे बुखार और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में मरीजों की संख्या में करीब 15-20 प्रतिशत तक का इजाफा देखा गया है। नागरिक अस्पताल की फिजिशियन डॉ. काजल ने बताया कि दिन और रात के तापमान में अचानक बदलाव होने से शरीर का इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है, जिससे वायरल और मौसमी बुखार के मामले बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे मरीजों को हल्का भोजन, पर्याप्त पानी पीने और मौसम के अनुसार कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। साथ ही, बुखार या जुकाम के शुरुआती लक्षण दिखते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed