Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Heat and sticky humidity troubled people.

Gurugram News: गर्मी और चिपचिपी उमस ने किया लोगों को परेशान

Sun, 05 Jul 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Heat and sticky humidity troubled people.
विभाग ने 4 से 8 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शहर में मानसून की दस्तक के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को पूरे दिन गर्मी और चिपचिपी उमस ने लोगों को परेशान किया। तेज धूप भले ही नहीं रही, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दिनभर लोग पसीने से तरबतर नजर आए। लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से कम रहने के बावजूद उमस अधिक होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ। बाजारों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस कम नहीं हो सकी। लोगों को अब अच्छी बारिश का इंतजार है, ताकि मौसम सुहावना हो सके और गर्मी से राहत मिले।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 4 जुलाई से 8 जुलाई तक जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आएगी व उमस से भी राहत मिलेगी। फिलहाल लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed