फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Heart bypass and robotic lung cancer surgery performed in a single operation.

Gurugram News: एक ही ऑपरेशन में की हार्ट बाईपास और फेफड़े के कैंसर की रोबोटिक सर्जरी

Mon, 22 Jun 2026 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Heart bypass and robotic lung cancer surgery performed in a single operation.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। द्वारका स्थित एक निजी अस्पताल में 66 वर्षीय मरीज की हार्ट बाईपास सर्जरी और फेफड़े के कैंसर की रोबोटिक सर्जरी एक ही बार ऑपरेशन में की गई। मरीज कोरोनरी आर्टरी डिसीज और फेफड़ों के कैंसर से पीड़िता था। इस कारण उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

चिकित्सीय जांच में फेफड़े के ऊपरी हिस्से में कैंसर और हृदय की धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज का पता चला। अस्पताल के कार्डियेक साइंसेज विभाग के चेयरमैन डॉ. युगल किशोर मिश्रा और कैंसर सेंटर एवं ऑन्को रोबोटिक सर्जरी के चेयरमैन डॉ. सुरेंद्र कुमार डबास ने कहा कि दोनों बीमारियों का तत्काल इलाज जरूरी थी। इसके लिए संयुक्त सर्जरी का फैसला लिया गया। इसके लिए हाइब्रिड सर्जिकल रणनीति अपनाई गई।
विज्ञापन


सबसे पहले हार्ट बायपास सर्जरी कर ब्लॉक हुई धमनियों का उपचार किया। फिर दा विंची सर्जिकल सिस्टम की मदद से फेफड़े के कैंसरग्रस्त हिस्से को रोबोटिक तकनीक से हटाया। इससे मरीज की रिकवरी तेज और जटिलताओं का खतरा कम हुआ। सफल सर्जरी और पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल के बाद मरीज को स्वस्थ अवस्था में छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed