फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hearing on anticipatory bail of mayor's husband today

Gurugram News: मेयर के पति की अग्रिम जमानत पर सुनवाई आज

Fri, 11 Jul 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hearing on anticipatory bail of mayor's husband today
मानेसर नगर निगम मेयर के पति की अग्रिम जमानत पर सुनवाई आज
विज्ञापन

- मेयर की ओर से कैबिनेट मंत्री पर उत्पीड़न का आरोप लगाने पर चर्चा में है मामला
- अमर उजाला ब्यूरो
- गुरुग्राम. नगर निगम मानेसर के पार्षद के भतीजे के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस की ओर से चल रही जांच में नया मोड़ आ गया है. मानेसर थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर मेयर के पति राकेश ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आज का दायर की है.

- मानेसर थाना पुलिस और मेयर के पति की वकील की ओर से हुई बहस के बाद अग्रिम जमानत पर निर्णय देने के मामले को अदालत में सुरक्षित रखा है. बता दें कि नगर निगम मानेसर की मेयर डॉक्टर इंद्रजीत कौर का का एक वीडियो चार दिन पहले वायरल हुआ था. जिसमें उन्होंने हयातपुर गांव में अंबेडकर भवन में चल रही पंचायत के दौरान कैबिनेट मंत्री राव नरवीर पर आरोप लगाया था कि वह जानबूझकर उन्हें परेशान कर रहे हैं. उनकी जीत को वह बच्चा नहीं पा रहे हैं इसके चलते उन्होंने उनके पति को एक झूठे मुकदमे में फंसा दिया है और पुलिस बार-बार उत्पीड़न कर रही है. पुलिस की ओर से दर्ज मामले और जांच में शामिल होने के लिए मिले नोटिस के आधार पर मेयर के पति ने अदालत की शरण ली है. जिस पर फैसला शुक्रवार को आने की संभावना है. एसीपी मानेसर वीरेंद्र सैनी का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. पीड़ित ने मेयर के पति पर जो आरोप लगाया है जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने अदालत में अपना पक्ष रखा है जिस पर सुनवाई शुक्रवार को होगी.
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed