फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Healthy, disciplined and energetic youth are the strong foundation of a developed India: Rao InHealthy, disciplined and energetic youth are the strong foundation of a developed India: Rao Indrajitdrajit

स्वस्थ, अनुशासित और ऊर्जावान युवा ही विकसित भारत की सशक्त नींव : राव इंद्रजीत

Sun, 28 Dec 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Healthy, disciplined and energetic youth are the strong foundation of a developed India: Rao InHealthy, disciplined and energetic youth are the strong foundation of a developed India: Rao Indrajitdrajit
सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ, 10 खेलों में 2,898 खिलाड़ी लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और फिट इंडिया के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुग्राम में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने तीन दिवसीय खेल महोत्सव का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि स्वस्थ, अनुशासित और ऊर्जावान युवा ही विकसित भारत की सशक्त नींव हैं। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों का देश की खेल उपलब्धियों में बड़ा योगदान है और सामूहिक प्रयासों से गुरुग्राम व दक्षिण हरियाणा को फिर से खेलों की पहचान दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


महोत्सव के अंतर्गत आयोजित 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस स्पर्धा में रेवाड़ी के अमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गुरुग्राम के अवनीश एवं आदेश ने क्रमश : तृतीय और द्वितीय स्थान हासिल किया। केंद्रीय मंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव के तहत एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्चरी, जूडो और जिम्नास्टिक सहित 10 खेलों में गुरुग्राम, रेवाड़ी और नूंह जिलों के 2,898 खिलाड़ी भाग लेंगें। आयोजन का समापन 29 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article