{"_id":"6acb7c5c9dcb65ea770c8165","slug":"healthcare-facilities-in-villages-have-improved-no-need-to-travel-far-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-103925-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गांवों में बेहतर हुईं स्वास्थ्य सुविधाएं, नहीं जाना पड़ेगा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गांवों में बेहतर हुईं स्वास्थ्य सुविधाएं, नहीं जाना पड़ेगा दूर
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का स्वागत करते विधायक मुकेश शर्मा। वि
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता : आरती सिंह राव
नंबर गेम - 2.5 लाख आबादी को मिलेगी फायदा
नंबर गेम 02 - 24 घंटे उपचार
दौलताबाद पीएचसी बना सीएचसी, सिधरावली में पीएचसी और राठीवास में उप-स्वास्थ्य केंद्र शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए रविवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दौलताबाद, सिधरावली और राठीवास में स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ किया। दौलताबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में अपग्रेड किया गया, जबकि सिधरावली में नए पीएचसी और राठीवास में उप-स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत की गई। इन तीनों स्वास्थ्य संस्थानों से आसपास के गांवों की ढाई लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य मंत्री के दौलताबाद पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य संस्थानों को स्थानीय जरूरतों और आबादी के अनुरूप अपग्रेड किया जा रहा है। उद्देश्य है कि सामान्य उपचार, नियमित स्वास्थ्य जांच और अन्य जरूरी चिकित्सा सेवाओं के लिए लोगों को दूर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों का समय व खर्च बचेगा और जरूरत पड़ने पर समय पर उपचार मिल सकेगा।
सीएचसी में मिलेंगी व्यापक सुविधाएं
दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा। प्रस्तावित सुविधाओं में 24 घंटे उपचार, जांच, आपातकालीन चिकित्सा और विशेषज्ञ सेवाएं शामिल हैं। साथ ही इससे 6 से 30 बेड में तब्दील किया जाएगा। इससे आसपास के गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे दो लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। कई विशेषज्ञ डॉक्टर को नियुक्त किया जाएगा, इनमें गायनी, बाल रोग, नेत्र रोग, एनेस्थीसिया शामिल होंगे। वहीं पीडीएस (पीडियाट्रिक डिलीवरी सर्विस) और ब्लड स्टोर यूनिट की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
सिधरावली में 42 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ
फरवरी 2026 के बजट भाषण में घोषित सिधरावली पीएचसी की स्थापना की गई है। इसके संचालन के लिए महंत महामंडलेश्वर रमेश्वर दास महाराज ने करीब 2.7 एकड़ जमीन पर बने 26 कमरों के भवन को स्वास्थ्य विभाग को दान दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने उनके योगदान के लिए आभार जताया। केंद्र में मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन की व्यवस्था की गई है। इससे 42 हजार से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
राठीवास में 55.50 लाख से बना उप-स्वास्थ्य केंद्र
राठीवास में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत करीब आधा एकड़ जमीन पर उप-स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। जिला परिषद की निर्माण एजेंसी ने इसे 55.50 लाख रुपये की लागत से तैयार किया है। केंद्र से आठ हजार से अधिक लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। यहां दो एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित टीकाकरण और गैर-संचारी रोगों की जांच सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर भी जोर
कार्यक्रम में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से गुरुग्राम और पटौदी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने शीतला माता मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने और क्षेत्र में 30 आयुष्मान आरोग्य केंद्रों को मंजूरी दिलाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। मेडिकल कॉलेज शुरू होने से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और महंगे इलाज के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी।
सिविल लाइन में ही बनेगा 600 बिस्तरों का आधुनिक अस्पताल
गुरुग्राम में 600 बिस्तरों वाले आधुनिक सिविल अस्पताल का निर्माण सिविल लाइन क्षेत्र में ही कराने की योजना है। अस्पताल का डिजाइन बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों के साथ बैठक की गई है। कोविड जैसी संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए अलग वार्ड सहित जरूरी सुविधाओं को ध्यान में रखकर नए सिरे से ड्राइंग तैयार करवाई गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के बजाय हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के माध्यम से निर्माण कराने का विकल्प रखा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सरकारी अस्पताल निर्माण पर राजनीति न हो: आरती राव
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने सरकारी अस्पताल के निर्माण में राजनीति न करने की बात कही है। स्वास्थ्य विभाग ने एचएसआईडीसी को करीब 70 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, पर कुछ लोग इसमें बाधा डाल रहे हैं। आरती राव ने कहा कि सरकारी अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू हो ताकि गुरुग्राम की जनता को सस्ता इलाज मिल सके। कई साल की देरी के बाद एचएसआईडीसी को निर्माण एजेंसी बनाया गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बैठक में एचएसआईडीसी द्वारा अस्पताल निर्माण न करने की बात सामने आई। अस्पताल के स्थान को लेकर विवाद है; कुछ लोग इसे पुराने शहर से बाहर चाहते हैं। वहीं, आरती राव और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पुरानी सिविल लाइन की जगह पर ही निर्माण चाहते हैं। एचएसआईडीसी के पास अब भी 70 करोड़ रुपये जमा हैं। संवाद
विज्ञापन
नंबर गेम - 2.5 लाख आबादी को मिलेगी फायदा
नंबर गेम 02 - 24 घंटे उपचार
दौलताबाद पीएचसी बना सीएचसी, सिधरावली में पीएचसी और राठीवास में उप-स्वास्थ्य केंद्र शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए रविवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दौलताबाद, सिधरावली और राठीवास में स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ किया। दौलताबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में अपग्रेड किया गया, जबकि सिधरावली में नए पीएचसी और राठीवास में उप-स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत की गई। इन तीनों स्वास्थ्य संस्थानों से आसपास के गांवों की ढाई लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य मंत्री के दौलताबाद पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य संस्थानों को स्थानीय जरूरतों और आबादी के अनुरूप अपग्रेड किया जा रहा है। उद्देश्य है कि सामान्य उपचार, नियमित स्वास्थ्य जांच और अन्य जरूरी चिकित्सा सेवाओं के लिए लोगों को दूर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों का समय व खर्च बचेगा और जरूरत पड़ने पर समय पर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
सीएचसी में मिलेंगी व्यापक सुविधाएं
दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा। प्रस्तावित सुविधाओं में 24 घंटे उपचार, जांच, आपातकालीन चिकित्सा और विशेषज्ञ सेवाएं शामिल हैं। साथ ही इससे 6 से 30 बेड में तब्दील किया जाएगा। इससे आसपास के गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे दो लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। कई विशेषज्ञ डॉक्टर को नियुक्त किया जाएगा, इनमें गायनी, बाल रोग, नेत्र रोग, एनेस्थीसिया शामिल होंगे। वहीं पीडीएस (पीडियाट्रिक डिलीवरी सर्विस) और ब्लड स्टोर यूनिट की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
सिधरावली में 42 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ
फरवरी 2026 के बजट भाषण में घोषित सिधरावली पीएचसी की स्थापना की गई है। इसके संचालन के लिए महंत महामंडलेश्वर रमेश्वर दास महाराज ने करीब 2.7 एकड़ जमीन पर बने 26 कमरों के भवन को स्वास्थ्य विभाग को दान दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने उनके योगदान के लिए आभार जताया। केंद्र में मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन की व्यवस्था की गई है। इससे 42 हजार से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
राठीवास में 55.50 लाख से बना उप-स्वास्थ्य केंद्र
राठीवास में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत करीब आधा एकड़ जमीन पर उप-स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। जिला परिषद की निर्माण एजेंसी ने इसे 55.50 लाख रुपये की लागत से तैयार किया है। केंद्र से आठ हजार से अधिक लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। यहां दो एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित टीकाकरण और गैर-संचारी रोगों की जांच सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर भी जोर
कार्यक्रम में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से गुरुग्राम और पटौदी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने शीतला माता मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने और क्षेत्र में 30 आयुष्मान आरोग्य केंद्रों को मंजूरी दिलाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। मेडिकल कॉलेज शुरू होने से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और महंगे इलाज के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी।
सिविल लाइन में ही बनेगा 600 बिस्तरों का आधुनिक अस्पताल
गुरुग्राम में 600 बिस्तरों वाले आधुनिक सिविल अस्पताल का निर्माण सिविल लाइन क्षेत्र में ही कराने की योजना है। अस्पताल का डिजाइन बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों के साथ बैठक की गई है। कोविड जैसी संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए अलग वार्ड सहित जरूरी सुविधाओं को ध्यान में रखकर नए सिरे से ड्राइंग तैयार करवाई गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के बजाय हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के माध्यम से निर्माण कराने का विकल्प रखा गया है।
सरकारी अस्पताल निर्माण पर राजनीति न हो: आरती राव
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने सरकारी अस्पताल के निर्माण में राजनीति न करने की बात कही है। स्वास्थ्य विभाग ने एचएसआईडीसी को करीब 70 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, पर कुछ लोग इसमें बाधा डाल रहे हैं। आरती राव ने कहा कि सरकारी अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू हो ताकि गुरुग्राम की जनता को सस्ता इलाज मिल सके। कई साल की देरी के बाद एचएसआईडीसी को निर्माण एजेंसी बनाया गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बैठक में एचएसआईडीसी द्वारा अस्पताल निर्माण न करने की बात सामने आई। अस्पताल के स्थान को लेकर विवाद है