फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Health department team took water samples

Gurugram News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए पानी के नमूने

Sun, 18 Aug 2024 02:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Health department team took water samples
वाटिका लाइफ स्टाइल होम्स सोसाइटी में गंदे पानी से बीमार होने की शिकायत पर कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को सेक्टर-83 स्थित वाटिका लाइफ स्टाइल होम्स सोसाइटी का दौरा किया और पानी के नमूने लिए। इस सोसाइटी के लोगों ने पिछले 12 दिनों से गंदा पानी आने के कारण निवासियों के बीमार होने की शिकायत की थी। टीम द्वारा लिए गए पानी के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि जीएमडीए द्वारा आपूर्ति किए गए पानी का टीडीएस जहां 130 था। वहीं, सोसाइटी के घरों में जो काले रंग पानी आ रहा था, उसका टीडीएस 240 पाया गया। इससे करीब 250 लोगाें ने पेट दर्द, उल्टी, डायरिया आदि की शिकायत की थी। इसको लेकर निवासियों ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन के निर्देश के बाद स्थानीय भांगरोला प्राइमरी हेल्थ सेंटर की टीम ने सोसाइटी में पहुंचकर पानी के नमूने लिए। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए महासचिव मनोज सैनी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जहां से जीएमडीए की पाइप लाइन आ रही है, वहां से एक नमूना और सोसाइटी के अंदर पानी की टंकी के दो नमूने लिए हैं। इसी टंकी से घरों में पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमरेश मिश्र ने बताया कि लोग गंदे पानी के कारण बीमार पड़ रहे थे। जब लोगों को लगा कि पानी ठीक नहीं तो अपने घरों के आरओ के फिल्टर चेक किए। तब पता चला कि घरों के आरओ के फिल्टर काले हो गए हैं। पानी में गंदगी इतनी ज्यादा है। सोसाइटी में कई बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और बच्चे हैं, जो इस गंदे पानी के कारण बीमार हो सकते हैं। यह एक गंभीर मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed