फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Health department served notices to 11 MTP centers

Gurugram News: स्वास्थ्य विभाग ने 11 एमटीपी केंद्रों को थमाए नोटिस

Fri, 18 Jul 2025 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Health department served notices to 11 MTP centers
- मई माह में भी 13 एमटीपी केंद्रों पर हुई थी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले में लिंगानुपात की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विभाग की टीम ने जिले के 11 मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एमटीपी) केंद्रों को शोकॉज नोटिस जारी किए गए हैं। इन केंद्रों पर मई माह में जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाई गई थीं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन केंद्रों पर बिना पर्याप्त दस्तावेजों के गर्भपात करने, रिकॉर्ड में गड़बड़ी और नियमों की अवहेलना जैसे उल्लंघन सामने आए हैं। सभी केंद्रों को जवाब देने के लिए कहा गया है, इसके बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. प्रदीप ने बताया कि जिले में सभी एमटीपी केंद्रों पर नजर रखी जा रही है, जिससे कोई गड़बड़ी न हो। इसके लिए 11 एमटीपी केंद्रों को शोकॉज नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन





मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अल्का सिंह ने बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण व अवैध गर्भपात रोकने के लिए नियमित निगरानी की जा रही है। विभाग का लक्ष्य है कि जिले में लिंगानुपात में सुधार लाया जा सके और पीसीपीएनडीटी कानून का सख्ती से पालन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed