{"_id":"6967c025ed2946f2d70cc572","slug":"health-department-alert-regarding-prevention-of-anemia-during-pregnancy-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-77174-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गर्भावस्था के दौरान एनीमिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गर्भावस्था के दौरान एनीमिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
विज्ञापन
नियमित रूप से आयरन व फोलिक एसिड की गोलियां लेने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में महिलाओं, विशेषकर गर्भवतियों में एनीमिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। महिलाओं में खून की कमी को गंभीर समस्या मानते हुए विभाग ने समय-समय पर जांच की सलाह दी जाती है। खासतौर से गर्भवती महिलाओं और प्रजनन आयु की महिलाओं को नियमित रूप से आयरन व फोलिक एसिड की गोलियां लेने की सलाह दी जाती है। जिले में 41 सीएचसी, पीएचसी व यूपीएचसी में निशुल्क एनीमिया जांच की जाती है। 7 ग्राम के बीच हीमोग्लोबिन की मात्रा वाले लोगों को मॉडरेट एनीमिया कहा जाता है। 12 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन वाले मरीजों को माइनर एनीमिया कहते हैं।
-- --
लक्षण
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एनीमिया के प्रमुख लक्षणों में
-थकान
- सांस फूलना
-चक्कर आना
- धुंधला दिखाई पड़ना
पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करने की अपील
विभाग ने महिलाओं को अपने आहार में हरी सब्जियां, दालें, मेवे और गुड़ जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करने की अपील की है। गर्भावस्था और मासिक धर्म के दौरान विशेष सतर्कता बरतने से मातृ और शिशु स्वास्थ्य बेहतर होता है। महिलाओं से अपील की है कि वे स्वयं को अनदेखा न करें और समय पर जांच व उपचार कराएं। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डाॅ. लोकवीर ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर खून की जांच सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। खासतौर से गर्भवतियों को समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए।