{"_id":"6474f89d45caae058d003789","slug":"health-attack-of-changing-weather-opd-beyond-500-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-6335-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम का सेहत पर वार : ओपीडी 500 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम का सेहत पर वार : ओपीडी 500 के पार
Tue, 30 May 2023 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Tue, 30 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त, खुजली सहित मरीजों की संख्या बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मौसम में बदलाव और बारिश के बाद संक्रामक बीमारियों ने धीरे-धीरे पैर पसारना शुरू कर दिया है। नागरिक अस्पताल की दैनिक ओपीडी 500 के पार पहुंच रही है। इन दिनों मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों में वायरल फीवर, त्वचा रोग, पेट की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में डॉक्टर भी ओपीडी में आए मरीजों को साफ-सफाई और खाने पीने में परहेज की सलाह दे रहे हैं।
बारिश होने से सुबह और शाम के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय मौसम ठंडा हो रहा है। वहीं दिन में गर्मी के साथ उमस महसूस होने लगी है। इससे बुखार, उल्टी दस्त के मरीज भी अस्पताल आने लगे हैं। सोमवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, खुजली के मरीज पहुंचे। प्रति दिन दो से तीन मरीज डायरिया की चपेट में होने की वजह से भर्ती हो रहे हैं। मरीज बढ़ने से पर्चा काउंटर व दवा वितरण पर लंबी कतार लग रही है।
ओपीडी में मौजूद डॉ. नीरज मेहता ने बताया कि लोगों को खानपान और रहन-सहन में संतुलन बनाकर रखने की जरूरत है। ओपीडी में दिखाने आए मरीजों में कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही लोगों से मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
डॉ. नवीन ने बताया कि खुले में बने खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन करने से अमाशय और लीवर के रोगों का खतरा होता है। इसी के साथ खुले खाने पर मक्खियां बैठने से पेट का संक्रमण, हैजा, मलेरिया, पेचिश, दस्त जैसे रोग हो जाते हैं। हमेशा शुद्ध खाना ही खाना चाहिए। वहीं, खासकर गर्मी में डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में मामूली भी लापरवाही सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। गर्मी में हलका खाना लें और फास्ट फूड से बचें।