{"_id":"68112b41cdc53bb9e9004cba","slug":"health-atm-will-be-used-for-testing-in-civil-hospital-report-will-be-sent-on-whatsapp-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-56507-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नागरिक अस्पताल में हेल्थ एटीएम से होगी जांच, व्हाॅट्सएप पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नागरिक अस्पताल में हेल्थ एटीएम से होगी जांच, व्हाॅट्सएप पर रिपोर्ट
विज्ञापन
आई टेस्ट, ब्लड शुगर, बीपी, हाइट, वजन और अन्य जरूरी जांचें होंगी
मरीजों का जांच और रिपोर्ट के लिए कतार में लंबा इंतजार खत्म होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। यहां मरीजों के लिए हेल्थ एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे मरीजों का जांच और रिपोर्ट के लिए कतार में लंबा इंतजार खत्म होगा। हेल्थ एटीएम की मदद से चंद मिनटों में मरीजों को 65 से अधिक बेसिक टेस्ट की रिपोर्ट मिल सकेगी। यह रिपोर्ट कर्मचारी के ईमेल या व्हॉट्सएप नंबर पर उपलब्ध होगी। इस एटीएम में कर्मचारी का हेल्थ रिकार्ड भी सेव रहेगा और कई साल तक इसके आधार पर माॅनिटर भी किया जा सकेगा।
नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. लोकवीर ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर मशीन संचालित की जाएगी। इसे दाहुआ टेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत लगाया गया है। एक हेल्थ एटीएम की लागत करीब 6.25 लाख रुपये है। कंपनी आगामी तीन वर्षों तक इसकी देखरेख करेगी। हेल्थ एटीएम से 65 से अधिक बेसिक जांचें होंगी। इसमें आई टेस्ट, ब्लड शुगर, बीपी, हाइट, वजन, पल्स रेट, सीबीसी, हीमोग्लोबिन और अन्य जरूरी जांचें शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि मरीज को मशीन में नाम, उम्र, मोबाइल नंबर आदि सूचनाएं डालनी होगी। इसके बाद मशीन पर उंगली रखकर खून देना होगा। सभी 65 टेस्ट करवाने पर लगभग 30 मिनट में पूरी रिपोर्ट प्रिंट होकर मिल जाएगी, जिसे मरीज के व्हाॅट्सएप पर भी भेजा जाएगा। मरीजों की मदद के लिए ऑपरेटर की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। पहली बार पंजीकरण होने के बाद अगली बार नाम और मोबाइल नंबर डालने पर पूरी प्रोफाइल खुल जाएगी।