फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Heads of departments will be punished for negligence of babus

बाबुओं की लापरवाही का दंड भुगतेंगे विभागों के मुखिया

Thu, 02 Jun 2022 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
Heads of departments will be punished for negligence of babus
गुरुग्राम। सरकारी कार्यालयों में बाबुओं की लापरवाही का दंड विभागों के मुखिया को भुगतना होगा। दरअसल, अब किसी भी दूसरे विभाग में कोई भी दस्तावेज या फाइलें ऑनलाइन माध्यम से भेजी जाएंगी। अगर ऐसा नहीं किया गया तो संबंधित विभाग के मुखिया को जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को सभी विभागों को हर फाइल को ऑनलाइन डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसमें साफ कहा गया है कि अगर किसी विभाग की ओर से लापरवाही बरती गई तो इसकी जिम्मेदारी विभागाध्यक्ष की होगी और उससे जवाब तलब किया जाएगा। फाइलों की ऑनलाइन आदान-प्रदान प्रणाली को ई-ऑफिस का नाम दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि इससे समय की बचत होगी और कार्य में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन

आदेश में उपायुक्त ने कहा कि ई-ऑफिस के माध्यम से ही फाइलों को भेजें। इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जैसे हाईटेक जिले के सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का लेन-देन जरूरी है। सभी अधिकारी ई-ऑफिस संचालन का कार्य गंभीरता से करें और फाइल वर्क का कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से करें और उसे पोर्टल पर दर्शाएं। किसी विभाग को ई-ऑफिस के संचालन में परेशानी आ रही है तो अपने संशयों को दूर करें। इस मामले में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन अधिकारियों को इस बारे में जानकारी नहीं है, उसके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गई है। अगर लापरवाही हुई तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed