फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   He killed his friend with a blade for 15,000 rupees.

Gurugram News: 15 हजार रुपये के लिए ब्लेड से की थी दोस्त की हत्या

Sat, 17 Jan 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
He killed his friend with a blade for 15,000 rupees.
वारदात से पहले शराब पिलाकर किया था बेसुध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-37 में शनि मंदिर के पास मिले युवक के शव के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार करते हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा दिया है। आरोपी ने अपने दोस्त का गला दबाने के बाद ब्लेड से गला और हाथों की नसें काटकर हत्या की थी।
गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला रायबरेली निवासी सतीश के रूप में हुई है। इस मामले में सेक्टर-10 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आठ जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-37 स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास बने शनि मंदिर की खाली जमीन पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर के मीरपुर कैंट निवासी फेसल इदरीसी के रूप में हुई। मृतक के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फेसल की 2023 में शादी हुई थी। पिछले साल 22 दिसंबर से उसका मोबाइल बंद आ रहा था।
विज्ञापन


परिवार ने मृतक की पत्नी और उसके मामा से संपर्क किया तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। सेक्टर-10 थाने के प्रबंधक निरीक्षक कुलदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच की तो मृतक की पत्नी और उसके मामला पर लगाए गए आरोप निराधार निकले। पुलिस ने अलग-अलग तरीके से मामले की जांच की तो वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि मृतक रैपीडो कंपनी में मोटरसाइकिल चलाने का कार्य करता था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक ने आरोपी को लोन दिलाने के नाम पर उससे 15 हजार रुपये लिए थे लेकिन न तो लोन मिला और न ही मृतक रुपये वापस कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 दिसंबर को उसने मृतक को शराब पीने के बहाने से सरस्वती एनक्लेव बुला लिया। वहां से दोनों जी-टाउन ठेके पर शराब पीने गए। इसी दौरान रुपये को लेकर इनका फिर से विवाद को गया।आरोपी को लगा कि अगर वह घर चला गया तो रुपये नहीं मिलेंगे। उसने फेसल की मोटरसाइकिल बेचकर रुपये वसूलने की योजना बनाई। वह फेसल को अपने घर पर ले गया वहां से उसने दाढ़ी बनाने में इस्तेमाल होने वाली ब्लेड ले लेकर फिर से शराब पीने के लिए चले गए। इसके मृतक को अधिक शराब पिलाकर बेसुध कर दिया।


वापस घर की तरफ आते हुए उसने मोटरसाइकिल को संतुलन को बिगाड़ कर फेसल को गिरा दिया। गिराने के बाद वह उसे झाड़ियों में ले जाकर गला दबाया और फिर उसे हाथ पैर बांधकर ब्लेड से गले पर हमला कर दिया। इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने उसकी हाथों की नसें काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को थर्मोकोल से ढक कर मृतक का मोबाइल और मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। उसको मृतक की यूपीआई आईडी के पासवर्ड का पहले से ही पता था। 26 दिसंबर को उसने मृतक के मोबाइल को ऑन किया और यूपीआई के माध्यम से सामान खरीदें और पांच हजार रुपये अन्य व्यक्ति के खाते में भेजकर नकद ले लिए। मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अपने एक दोस्त के पास छुपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed