फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Havildar of Punjab Regiment dies due to vehicle collision

Gurugram News: वाहन की टक्कर से पंजाब रेजिमेंट के हवलदार की मौत

Mon, 29 May 2023 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 29 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Havildar of Punjab Regiment dies due to vehicle collision
छुट्टी समाप्त होने के बाद वापस कारगिल अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। खंड के सांप की नंगली निवासी मुकेश कुमार की बाइक को बीते शनिवार फर्रुखनगर के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें मुकेश कुमार का देहांत हो गया। देहांत की खबर गांव में पहुंचते ही मातम छा गया। मुकेश कुमार सेना में हवलदार पद पर कारगिल में तैनात थे और अपनी छुट्टियां समाप्त करके शनिवार को वापस कारगिल जा रहा थे। घर से मुकेश कुमार बादली स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे, जहां से उनके मामा चंडीगढ़ छोड़ने जाते। लेकिन रास्ते में ही सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।
पुलिस ने गुरुग्राम में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हवलदार मुकेश कुमार का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर गांव सांप की नंगली पहुंचा। रविवार को हवलदार मुकेश कुमार का गांव सांप की नंगली में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के बेटे ने मुखाग्नि दी। सेना की टुकड़ी ने दिवंगत हवलदार मुकेश कुमार को सलामी दी और उनकी अंत्येष्टि में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पार्थिव शरीर के गांव में पहुंचने पर मुकेश कुमार अमर रहे के नारे से गांव गूंज उठा। सोहना विधायक कुंवर संजय सिंह ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। मुकेश कुमार के दो बच्चे चार साल की बेटी और छह साल का बेटा है। दो बहने हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले हवलदार मुकेश कुमार के पिता का डेढ़ वर्ष पूर्व देहांत हो चुका हैै।
विज्ञापन


गांव के समाजसेवी बिरजू अधना ने बताया कि मुकेश कुमार हवलदार 31 बटालियन पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे। पिछले डेढ़ साल से कारगिल क्षेत्र में तैनाती मिली हुई थी। मुकेश कुमार बीते शनिवार को अपनी छुट्टी समाप्त करके देश सेवा के लिए कारगिल जा रहे थे। मुकेश कुमार के ताऊ सूबेदार हरिचंद, चाचा कैप्टन हंसराज, चाचा सूबेदार सतबीर सिंह रिटायर्ड हैं, जबकि भाई सचिन कुमार देश सेवा में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed