{"_id":"67195dbd9185d516270fed45","slug":"hasan-khan-mewati-medical-college-site-hacked-gurgaon-news-c-1-1-noi1127-2246028-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज की साइट हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज की साइट हैक
विज्ञापन
हैकर्स ने दिया संदेश- बांग्लादेश के साइबर स्पेस से दूर रहें
नूंह। शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट मंगलवार सुबह करीब तीन घंटे तक हैकरों के कब्जे में रही। इसके बाद साइट को ठीक कर लिया गया है। मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा पुलिस को शिकायत दे दी गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मेडिकल कॉलेज के प्रशासन की तरफ से किसी काम के लिए वेबसाइट खोली गई थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि वेबसाइट के फ्रंट पेज पर काले रंग का पोस्टर अपलोड किया गया है। जिसमें इंग्लिश में चेतावनी लिखी गई थी।
पोस्टर में नकाबपोश व्यक्ति की तस्वीर लगी थी। हैकर्स ने खुद को बांग्लादेश समर्थक बताते हुए अपने फेसबुक पेज और टेलीग्राम का लिंक भी शेयर किया हुआ था। वहीं, मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के निदेशक का कहना है कि यह घटना मंगलवार सुबह की है। साइट को हैक करने की सूचना मिलने पर इसे ठीक कराने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। करीब तीन घंटे बाद साइट को ठीक कर लिया गया। मामले की शिकायत दे दी गई है। हैकर्स ने साइट पर डाले पोस्टर पर चेतावनी देते हुए लिखा था कि इस साइट को इस्लाम का मजाक उड़ाने और हमारे धर्म का अनादर करने कारण हैक किया गया है। हम अपने धर्म के प्रति किसी भी तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं करते। बांग्लादेश के साइबर स्पेस से दूर रहें और हमारे देश के खिलाफ झूठी जानकारी फैलाने से बचें। इसके साथ ही हैकर्स ने परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। संवाद