{"_id":"6495b784b795de50620c1444","slug":"haryana-players-continue-to-shine-in-special-olympics-won-14-medals-including-6-gold-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8171-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्पेशल ओलंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा कायम, जीते 6 गोल्ड समेत 14 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्पेशल ओलंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा कायम, जीते 6 गोल्ड समेत 14 पदक
Fri, 23 Jun 2023 08:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 23 Jun 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो
स्पेशल ओलंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा कायम, जीते 6 गोल्ड समेत 14 पदक-
-बर्लिन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक में गुरुग्राम के रणवीर सैनी और राहुल अग्रवाल ने जीते गोल्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जर्मनी के बर्लिन में आयोजित हो रहे विशेष ओलंपिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 6 गोल्ड मेडल, 5 सिल्वर मेडल और 3 ब्रांज मेडल प्राप्त कर अपना दबदबा कायम रखा है। गुरुग्राम के रणवीर सैनी और राहुल अग्रवाल ने गोल्फ यूनिफाइड लेवेल की दो प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल प्राप्त किए।
टीम इंडिया बर्लिन के आरनॉल्ट पार्मर गोल्फ कोर्स में चार दिनों तक चार राउंड खेल कर सभी दिन शीर्ष स्थान पर काबिज रही। 17 शॉटस की रिकॉड लीड के आधार पर उन्होंने चैंपियनशिप जीती। रणवीर सैनी और राहुल अग्रवाल ने भारत को गर्व करने का मौका दिया। गुरुग्राम के रणवीर सैनी नौ बार नेशनल चैंपियन, चार बार एशिया पैसफिक चैंपियन रहे हैं। वे तीन विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में भी मेडल प्राप्त कर चुके हैं। लॉस एंजिल्स में वर्ष 2015 में होने वाले वर्ल्ड गेम में भी उन्होंने पहला गोल्ड मेडल हासिल किया था। इनका नाम विभिन्न रिकॉर्ड के लिए 5 बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज किया गया है।